search

UPPSC RO ARO Admit Card 2026: आरओ और एआरओ टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

cy520520 4 hour(s) ago views 1091
  

UPPSC RO ARO Admit Card: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से (UPPSC RO/ARO 2023) टाइपिंग टेस्ट परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। अब वे यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
UPPSC RO ARO Admit Card: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपीपीएससी ने RO/ARO टाइपिंग टेस्ट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद \“UPPSC RO/ARO 2023 Typing Test Admit Card 2026\“ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


यह भी पढ़ें: UPSC IES ISS Vacancy 2026: यूपीएससी आईएसएस और आईईएस के पदों पर आवेदन शुरू, इतने कैंडिडेट्स का होगा चयन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156256