search

How To Purchase Discounted Products In Sale: Amazon-Flipkart सेल से पहले कर लें ये तैयारियां, वरना खत्म हो जाएंगी डील्स और आप मलते रह जाएंगे हाथ

deltin55 1 hour(s) ago views 1

सेल से कम से कम 15 दिन पहले अपनी Amazon Prime और Flipkart Plus जैसी मेंबरशिप्स को एक्टिवेट कर लें। इससे सेल शुरू होने से पहले ही आप डील्स देख और खरीद सकते हैं। इसके अलावा फ्री फास्ट डिलीवरी, स्पेशल कूपन और रिवॉर्ड भी आपको इन मेंबरशिप्स के साथ मिलेंगी। वहीं अगर आप बड़े प्रोडक्ट्स खरीदने की सोच रहे हैं तो ये मेंबरशिप लेना बेहद फायदेमंद है। इनकी मेंबरशिप फीस को आप छोटा सा इनवेस्टमेंट जैसा समझ सकते हैं, जो कि आपको सेल के दौरान बड़े फायदे दिलवाएंगे।

सेल के दौरान प्रोडक्ट्स पर बैंक्स की ओर से भी कई ऑफर्स मिलते हैं। ऐसे में अगर आप साल भर से किसी प्रोडक्ट को खरीदने के लिए इस सेल के इंतजार में थे, तो सेल से पहले जरूरी बैंकों के क्रेडिट/डेबिट कार्ड जुटा लें। इससे आपको अतिरिक्त डिस्काउंट्स के साथ-साथ ईएमआई आदि के ऑप्शन भी मिल जाएंगे। पिछली सेल्स के मुताबिक SBI और HDFC के कार्ड्स पर अच्छे ऑफर देखने को मिल जाते हैं। अगर आप इनके जैसे कार्ड्स अपने पास रखेंगे, तो सेल में मनपसंद प्रोडक्ट खरीदने के चांस बढ़ जाएंगे।

आपने देखा होगा या फिर जरूर सुना होगा कि जिस प्रोडक्ट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट था, वह चंद सेकेंड्स में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। अगर आप भी किसी ऐसे प्रोडक्ट को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जरूरी है कि आप अपने पते और पेमेंट के कार्ड की जानकारी अपने Amazon या Flipkart अकाउंट में जोड़ लें। इससे आप अपनी पसंद का सामान तुरंत ऑर्डर कर पाएंगे। जब बाकी लोग सामान ऑर्डर करने के लिए अपना पता या कार्ड की डिटेल्स डालने में व्यस्त होंगे तब तक आप चंद क्लिक्स में सामान ऑर्डर कर भी लेंगे।

जब सेल शुरू होती है, तो ऐसे कई प्रोडक्ट्स भी किफायती दामों पर उपलब्ध हो जाते हैं जिन्हें देखकर खरीदने को जी ललचाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी पसंद की ईकॉमर्स साइट पर एक विशलिस्ट तैयार रखें। इससे सेल शुरू होने से पहले अपने पसंद के आइटन को कार्ट में मूव करना आसान हो जाएगा और हजारों प्रोडक्ट्स में से आपको अपनी पसंद का प्रोडक्ट सर्च नहीं करना पड़ेगा। दरअसल इस स्टेप से सेल के समय पर आपका समय बचेगा और अक्सर देखा गया है कि अच्छे डिस्काउंट वाले प्रोडक्ट्स चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। ऐसे में आप समय रहते उन्हें खरीद पाएंगे।


like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: Horticulture: Strengthening India’s Agri-Economy Next threads: No more
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
135771