search

एबीपी न्यूज की वाइस प्रेसिडेंट बनीं चित्रा त्रिपाठी

deltin55 1 hour(s) ago views 1

               

देश की जानी मानी एंकर चित्रा त्रिपाठी के बारे में धमाकेदार खबर सामने आई है। चित्रा त्रिपाठी ने एबीपी न्यूज में वाइस प्रेसिडेंट (न्यूज एंड प्रोग्रामिंग) के पद पर ज्वाइन किया है।





चित्रा त्रिपाठी ने दो दिन पहले ही आजतक से इस्तीफा दिया था। आज यानी 11 अक्टूबर को राम नवमी के दिन शुभ मुहूर्त में एबीपी न्यूज में वाइस प्रेसिडेंट के रूप में ज्वाइन किया और अपनी जिम्मेदारी भी संभाल ली। चित्रा एबीपी न्यूज में प्राइम टाइम के रात 9 बजे के शो की एंकरिंग करेंगी।







इसके अलावा एक टॉक शो भी आने वाले दिनों में करेंगी, जैसा कि दंगल नाम से उन्होंने आजतक पर किया था। चैनल पर बड़े प्रोग्राम की एंकरिंग और दिग्गजों के इंटरव्यू भी चित्रा करेंगी। चित्रा को अपने कामकाज के लिए फ्री हैंड दिया गया है। साथ ही एक बढ़िया केबिन भी मिला है।





चित्रा त्रिपाठी के ज्वाइन करने के बाद ये भी साफ हो गया है कि एबीपी न्यूज में कंटेंट, प्रोग्राम और टीम को लेकर बड़ा बदलाव होने वाला है।




like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
133782