search

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, डीडीसी अध्यक्ष ने ध्वज फहराकर ली सलामी

Chikheang 2026-1-26 15:27:15 views 1106
  

राजौरी में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष चौधरी नसीम लियाकत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली।

समारोह में जिला विकास आयुक्त राजौरी अभिषेक शर्मा, डीआईजी राजौरी-पुंछ रेंज तेजिंदर सिंह तथा एसएसपी राजौरी गौरव सिकरवार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी एवं आम नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान परेड मार्च-पास्ट का आयोजन किया गया, वहीं स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244