search

हिमाचल के संजौली में 4 घंटे तक जाम में फंसे रहे कृषि मंत्री के बेटे नीरज भारती, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

cy520520 2026-1-26 09:57:16 views 727
  

संजौली में चार घंटे फंसे रहे कृषि मंत्री के पुत्र एवं पूर्व सीपीएस नीरज भारती।



जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला में ताजा हिमपात के बाद पुलिस एवं प्रशासन की लापरवाही पर हर कोई सवाल उठा रहा है। शहर में हर तरफ सैलानियों एवं आम लोगों के वाहन फंसे हुए है। कई-कई घंटों से लोग एक ही जगह पर फंसे हुए है।

वर्तमान सरकार में कृषि मंत्री चंद्र कुमार के पुत्र एवं नीरज भारती ने भी शिमला पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्थाओं को आढ़े हाथों लेते हुए इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लटेफार्म फेसबुक पर पोस्ट की है।
4 घंटे तक जाम में फंसे रहे

उन्होंने लिखा है पिछले 4 घंटों से संजौली के जाम में फंसे है। लगता है शिमला का प्रशासन सो रहा है। साढ़े चार घंटे में लगभग 6 किलोमीटर का सफर छोटा शिमला से ढली तक।

उनकी इस पोस्ट पर अन्य लोगों ने भी कमेंट कर अपने अपनी हालात बयान किए है। लोगों ने शिमला पुलिस एवं प्रशासन की अव्यवस्थाओं पर जमकर सवाल उठाए है। लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन से समय रहते उचित कदम उठाने की मांग उठाई है, ताकि लोग समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725