search

गोवा एक्सप्रेस और दरभंगा हमसफर स्पेशल दिल्ली से देरी से होगी रवाना, घंटों लेट चल रही 15 से ज्यादा ट्रेनें

Chikheang 2026-1-26 09:57:11 views 1267
  

ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान। फाइल फोटो।  



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली आने वाले 15 से अधिक ट्रेनें दो घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं। देरी से आने के कारण वापसी दिशा में हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम गोवा एक्सप्रेस 4.25 घंटे और नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष2.55 घंटे के देरी से रवाना होगी।

लंबी दूरी के साथ ही कई लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। इस कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू सवा तीन घंटे, रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली पैसेंजर सवा दो घंटे, पानीपत-पुरानी दिल्ली ईएमयू, कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली ईएमयू व जाखल-पुरानी दिल्ली पैसेंजर लगभग एक घंटे के देरी से चल रही है।

वहीं, दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू, बुलंदशहर-तिलकब्रिज एमईएमयू, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू, पानीपत-नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू लगभग 45 मिनट और गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली ईएमयू, जींद-नई दिल्ली एमईएमयू, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, जींद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर सहित कई ट्रेनें 15 मिनट से लेकर 30 मिनट के देरी से चल रही हैं जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही है।
देरी से दिल्ली पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनें

    रूट ट्रेन का नाम दूरी/समय
   
   
   विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन
   गोवा एक्सप्रेस
   साढ़े आठ घंटे
   
   
   दरभंगा-नई दिल्ली
   हमसफर विशेष
   सवा सात घंटे
   
   
   डा. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा
   मालवा एक्सप्रेस
   छह घंटे
   
   
   बरौनी- नई दिल्ली
   हमसफर विशेष
   पौने छह घंटे
   
   
   बेंगलुरु-नई दिल्ली
   कर्नाटक एक्सप्रेस
   पौने चार घंटे
   
   
   यशवंतपुर-चंडीगढ़
   संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
   ढाई घंटे
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244