search

तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजपा का हमला, बोली- फिर साबित हुआ राजद परिवारवाद की पार्टी

deltin33 2026-1-26 09:27:01 views 1256
  

BJP Reaction Bihar: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसे परिवारवाद का प्रमाण बताया। फाइल फोटो  



जागरण संवाददाता, दरभंगा। Tejashwi Yadav Executive President: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसे राजद में परिवारवाद की गहरी जड़ों का प्रमाण बताया है।

एक विज्ञप्ति जारी कर संजय सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव का कार्यकारी अध्यक्ष बनना राजद के राजनीतिक ताबूत में अंतिम कील साबित होगा। उन्होंने कहा कि अब तक के राजनीतिक जीवन में तेजस्वी यादव की उपलब्धि केवल भ्रष्टाचार के आरोपों तक सीमित रही है। पढ़ाई से लेकर राजनीति तक वे हर क्षेत्र में असफल रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि असफलता की पराकाष्ठा पर पहुंच चुके तेजस्वी यादव को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देना राजद परिवार की मजबूरी को दर्शाता है। पार्टी में अब्दुल बारी सिद्दीकी, जगदानंद सिंह और उदय नारायण चौधरी जैसे अनुभवी और वरिष्ठ नेता मौजूद हैं, इसके बावजूद तेजस्वी को आगे बढ़ाकर राजद ने यह साबित कर दिया कि पार्टी में परिवारवाद की जड़ें बेहद मजबूत हैं।

संजय सरावगी ने कहा कि यह भले ही राजद का आंतरिक मामला हो, लेकिन जिस तरह इस फैसले को लेकर विरोध का स्वर स्वयं परिवार के भीतर से उठ रहा है, वह पार्टी के भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। उनके अनुसार, राजद अब धीरे-धीरे राजनीतिक समाप्ति की ओर बढ़ रही है।

गौरतलब है कि रविवार को आयोजित राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र के दौरान पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की थी। इसे लालू युग के अंत और नेतृत्व परिवर्तन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला राजद के भीतर एक नए दौर की शुरुआत है। इसे तेजस्वी युग की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी की आगे की दिशा और रणनीति तय होगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131