search

CM योगी ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, देश की मजबूती के लिए समर्पित रहने का दिया संदेश

Chikheang 2026-1-25 22:27:50 views 1189
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी को संविधान का सम्मान करने और गणतंत्र के प्रति निष्ठा का संकल्प लेते हुए देश की मजबूती के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी सिर्फ एक तिथि नहीं, बल्कि भारत के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर भारत के सर्वागींण विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। संविधान के मूल्यों को आत्मसात करके हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें गर्व, गौरव और गरिमा की अनुभूति कराता है। यह हमें अपने संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा देता है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि नई पीढ़ी को गणतंत्र दिवस के मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए आजीवन इसका निर्वहन करना चाहिए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244