search

Padma Awards: पद्म अवॉर्ड्स का ऐलान... एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान

Chikheang 2026-1-25 21:01:22 views 1247
केंद्र सरकार ने रविवार को साल 2026 के लिए पद्म पुरस्कार की घोषणा की। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया है।  इस बार कुल 131 लोगों को पद्म सम्मान देने की मंजूरी दी गई है।  भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में भी कई कलाकारों ने अपना शानदार योगदान दिया है।इस साल 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री पुरस्कार देने का फैसला किया गया है।



दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण



पद्म विभूषण पाने वालों में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (मरणोपरांत), केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत), प्रसिद्ध क्लासिकल वायलिन वादक एन. राजम, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज के. टी. थॉमस और जाने-माने लेखक पी. नारायणन शामिल हैं। पद्म विभूषण देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है, जो किसी क्षेत्र में असाधारण और विशेष योगदान के लिए दिया जाता है।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/president-droupadi-murmu-addresses-nation-on-republic-day-eve-and-paid-homage-to-brave-souls-article-2350034.html]Republic Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देश की उपलब्धियों और चुनौतियों पर दिया ये संदेश
अपडेटेड Jan 25, 2026 पर 8:38 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/veteran-journalist-and-chronicler-of-india-mark-tully-dies-in-new-delhi-article-2350004.html]Mark Tully: मशहूर पत्रकार और लेखक मार्क टली का निधन, 90 साल के उम्र में ली अंतिम सांस
अपडेटेड Jan 25, 2026 पर 5:35 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/an-11-year-old-boy-died-after-falling-into-an-open-drain-in-ghaziabad-captured-on-cctv-and-people-were-outraged-article-2350001.html]गाजियाबाद में खुले नाले में गिरने से 11 साल के लड़के की मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, खराब व्यवस्था पर लोग भड़के
अपडेटेड Jan 25, 2026 पर 5:32 PM

पद्म भूषण पाने वालों की सूची में इस बार कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। इनमें मशहूर गायिका अलका याग्निक, दिग्गज अभिनेता ममूटी, उद्योगपति उदय कोटक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, विज्ञापन जगत के बड़े नाम पीयूष पांडे (मरणोपरांत), सामाजिक कार्यकर्ता वेल्लापल्ली नटेसन और टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज शामिल हैं। पद्म भूषण पुरस्कार “उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा” के लिए दिया जाता है।इस साल की पूरी सूची में 19 महिला सम्मानित व्यक्तियों के नाम हैं। इसके अलावा छह ऐसे लोग भी शामिल हैं जो विदेशी हैं या विदेश में रह रहे भारतीय मूल के नागरिक हैं। कुल 16 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं।



रोहित शर्मा को पद्मश्री



साल 2026 की पद्म श्री सूची में देशभर के मशहूर लोगों के साथ-साथ ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों को भी शामिल किया गया है। ये सम्मान खेल, कला, विज्ञान, चिकित्सा और समाज सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए दिए गए हैं। खेल जगत में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सविता पूनिया और पहलवान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को भी यह सम्मान मिला है।



कला के क्षेत्र में अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी, शास्त्रीय गायिका तृप्ति मुखर्जी और लोक व पारंपरिक कला से जुड़े कलाकार तरुण भट्टाचार्य तथा पोखिला लेखथेपी को पद्म श्री दिया गया है। हर साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। ये सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में दिए जाते हैं, जो आमतौर पर मार्च या अप्रैल महीने में होता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244