search

UP के इस जिले में खेलते-खेलते बच्चों के हाथ लगा खजाना, चांदी के सिक्कों का मटका लूट ले गए गांव वाले

deltin33 2026-1-25 19:26:37 views 623
  



जागरण संवाददाता, इटावा। यूपी के इटावा में बच्चों को खेलते-खेलते खजाना हाथ लग गया। चांदी के सिक्कों से भरा मटका मिलने की जानकारी गांव वालों को लग गई। ग्रामीणों ने बच्चों से सिक्के छीन लिए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

गांव अजनौरा में उस समय शोर मच गया, जब एक पुराने और जर्जर मकान के पास खेल रहे बच्चों को चांदी के सिक्कों से भरा एक मटका दिखाई दिया। बच्चे खेलते-खेलते मटके तक पहुंचे और उसमें भरे सिक्के निकालने लगे। बच्चों के अनुसार मटके में बड़ी संख्या में चांदी के सिक्के थे। पुलिस के हाथ केवल चार चांदी व चार कांसे के सिक्के ही आए।


रविवार को मिले सिक्कों की जानकारी होते ही गांव के कुछ लोग, जो कथित तौर पर जर्जर मकान के परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं, मौके पर पहुंच गए और बच्चों से सिक्के छीन लिए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि मटके में रखे सिक्के सन 1920 से पहले के हैं और इनमें चांदी व कांसे के सिक्के शामिल हैं।

वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार जर्जर मकान जनक सिंह लंबरदार बाबा का बताया गया है, जिनकी कोई संतान नहीं थी और उनके स्वजन लंबे समय से यहां नहीं रहते। उनके भाई त्रिलोकीनाथ निवासी भिंड-मध्य प्रदेश को इसकी जानकारी दी गई है।


थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि ग्रामीणों से चार सफेद धातु के और चार कांसे के सिक्के बरामद किए गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मटके से कुल कितने सिक्के निकले हैं। अन्य सिक्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि गांव के बच्चों को खेलते समय जनक सिंह के घर की मिट्टी की दीवार में सिक्कों से भरा मटका दिखाई दिया था। बच्चे उसमें से सिक्के निकालकर ले गए। मामले की जानकारी होने पर पुलिस गांव में आयी और उसे मटके से आठ सिक्के मिले। उन्होंने बताया कि अनुमानत: मटके में 40-50 सिक्के रहे होंगे।

यह भी पढ़ें- कानपुर के अखाड़े पहुंचे साक्षी सहित देश विदेश से नामचीन पहलवान, दर्शकों का जोश देख डिप्टी सीएम करने लगे कमेंट्री

यह भी पढ़ें- Silver Price Surge: चांदी के भाव बढ़ने से कानपुर सराफा बाजार में उथल-पुथल, थोक बाजार में आर्डर देने के कई घंटे बाद डिलीवरी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131