search

Republic Day 2026: वीर सैनिकों की रियल लाइफ कहानी से इंस्पायरड हैं ये फिल्में, आज भी कर देती हैं इमोशनल

deltin33 2026-1-25 18:56:53 views 1156
  

गणतंत्र दिवस पर देखें ये देशभक्ति फिल्में (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत इस साल 26 जनवरी, 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। यह मौका हर देशवासी के दिल में एक अलग ही उमंग और उत्साह भर देता है। कर्तव्य पथ पर जब भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता और विकास को दर्शाती हुई अलग-अलग राज्य, मंत्रालय की रंग-बिरंगी झांकियां उतरती हैं तो ये उत्सव और भी सुहाना बन जाता है।

वहीं भारतीय सिनेमा ने हमेशा से ही सैनिकों के वास्तविक जीवन की कहानियों को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। ये फिल्में न केवल सैनिकों के साहस और बलिदान को दर्शाती हैं, बल्कि उनके संघर्ष और समर्पण से दर्शकों को प्रेरित भी करती हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म \“बॉर्डर 2\“ ने देशभक्ति की भावना को और भी बढ़ा दिया है। यह फिल्म वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

आज आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनकी कहानी रियल लाइफ सैनिकों के जीवन पर आधारित है।
शेरशाह

साल 2021 में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई शेरशाह, कारगिल युद्ध के वीर कैप्टन विक्रम बत्रा की सच्ची कहानी पर आधारित है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म में विक्रम बत्रा का किरदार निभाया है, जिन्हें मरणोपरांत परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म में उनके जीवन, प्रेम और 1999 के कारगिल युद्ध में उनकी वीरता को दर्शाया गया है। टाइगर हिल पर दुश्मन से लड़ते हुए विक्रम बत्रा शहीद हो गए थे। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लीड रोल प्ले किया था और कियारा आडवाणी उनके अपोजिट नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी Republic Day पर देखते हैं आजादी वाली फिल्में? इस बार देखें \“गणतंत्र\“ का असली मतलब समझाने वाली मूवीज
सैम बहादुर

सैम बहादुर फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म उनके सैन्य करियर, नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण को दर्शाती है। यह फिल्म अभी Zee5 पर उपलब्ध है। मेघना गुलजार इस फिल्म की डायरेक्टर हैं।


अमरन

अमरन मेजर मुकुंद वरदराजन की जीवनी पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म उनकी देशभक्ति और साहस की कहानी बयां करती है, और बताती है कि कैसे उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया और साथ में साई पल्लवी के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत ही बेहतरीन थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आप अभी इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।


मेजर

साल 2022 में रिलीज हुई यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 26/11 मुंबई हमलों में अपनी जान कुर्बान कर दी थी। फिल्म में आदिवी शेष और साई मांजरेकर मुख्य भूमिका में हैं।
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

2020 में रिलीज हुई फिल्म गुंजन सक्सेना भारतीय वायु सेना की पहली महिला लड़ाकू पायलट के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने गुंजन का किरदार निभाया है, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान चिकित्सा सहायता और आपूर्ति पहुंचाने जैसे खतरनाक मिशनों को अंजाम दिया था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- 26 January पर थिएटर्स में इस देशभक्ति फिल्म का रहा था कब्जा, 20 साल पहले बनाए थे कई बड़े रिकॉर्ड्स
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131