search

सोनभद्र में पिकअप और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

deltin33 2026-1-25 18:27:25 views 1038
  

सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: कार-पिकअप टक्कर में तीन की मौत, दो घायल।



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर ग्राम किरविल (विषघरवा) टोला के पास कार और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की, जिनमें एक महिला भी शामिल है, मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति कार में फंस गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

हादसे की सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों मे संजय 60 वर्ष अखिलेश 65 वर्ष हीरामती 55 वर्ष जो बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चेतवा के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है, प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को वजह माना जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131