search

सिंगरौली में दर्दनाक हादसा... सफेद मिट्टी की खदान धंसने से तीन लोगों की मौत, दो को बचाया

deltin33 2026-1-25 14:26:54 views 1243
  

खदान में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करते ग्रामीण्।  



डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार को बड़ा हादसा सामने आया है। सफेद मिट्टी की एक खदान धंसने से उसमें पांच लोग दब गए, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दो लोगों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा जियावन थाना क्षेत्र की कुदवार चौकी अंतर्गत इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग सफेद मिट्टी, जिसे स्थानीय भाषा में ‘छूही’ कहा जाता है, निकालने के लिए खदान में उतरे थे। इसी दौरान अचानक खदान धंस गई और यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खदान में दबे लोग परसोहर और हर्हा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि मलबे के नीचे कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं। इस आशंका को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- रीवा में बुजुर्ग से बर्बरता: बदमाशों ने पीटा और बाइक से बांधकर घसीटा, गंभीर हालत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131