search

कौशांबी में अनियंत्रित बांस लदी ट्रैक्टर-ट्राली खाईं में पलटी, चालक समेत चार लोग दबे, दो की गई जान

deltin33 2026-1-25 13:27:54 views 525
  

कौशांबी के पंइसा थाना क्षेत्र में खाईं में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, इसमें दबकर दो लोगों की मौत हुई व दो घायल हैं। जागरण



जागरण संवाददाता, कौशांबी। जनपद के पंइसा थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसा हुआ। बांस लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर कैमा गांव के निकट खाईं में पलट गई। हादसे में वाहन चालक समेत उस पर बैठे चार लोग नीचे दब गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दबे चारों लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां दो की मौत हो गई।
पंइसा से सिराथू जा रही थी ट्रैक्टर-ट्राली

शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे थाना पंइसा क्षेत्र के ग्राम अनेठा से बांस लादकर एक ट्रैक्टर-ट्राली सिराथू की और जा रही थी। उस पर चालक समेत चार लोग सवार थे। ट्रैक्टर-ट्राली कैमा गांव के समीप अनियंत्रित हो गई और सड़क के नीचे खाईं में जाकर पलट गई।  
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल

हादसे के बाद चालक समेत चारों लोग वाहन के नीचे फंस गए। चीख- पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। कुछ ही देर में वहां पंइसा पुलिस पहुंची और आस-पास के ग्रामीणों की मदद से वाहन के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू के अस्पताल भेजा गया। वहां दो की मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने की। वहीं दो घायलों का इलाज हो रहा है।
मृतकों और घायलों के नाम

पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे 40 वर्षीय परवेज गौतम पुत्र कुवैद, 35 वर्षीय वीरेंद्र कुमार उर्फ छोटू पुत्र स्व. रामसजीवन निवासीगण फत्तू का पूरवा अनेठा थाना पंइसा कौशांबी, 36 वर्षीय अर्जुन पुत्र सुखराम हरिजन निवासी जाम थाना धाता जनपद फतेहपुर तथा 32 वर्षीय सुरेश गौतम पुत्र पन्नालाल गौतम निवासी टेढीमोड़ अंधावा थाना कोखराज कौशांबी रहे। इनमें अर्जुन और सुरेश को मौत हो गई है। वहीं अन्य दो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर सभी के परिवार के लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।  

यह भी पढ़ें- दिल्ली-कोलकाता रेलमार्ग पर कौशांबी में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर मां और उसकी मासूम बेटी की मौत

यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन समेत सभी स्टेशनों पर \“वन-वे\“ सिस्टम खत्म, अब दोनों रास्तों से स्टेशन आ-जा सकेंगे यात्री
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131