search

गुरुग्राम में शीतलहर का प्रकोप, सर्द हवा से ठिठुरे लाेग; बारिश के बाद लुढ़का AQI

deltin33 2026-1-25 06:56:44 views 824
  

गुरुग्राम में सर्द हवाओं ने शनिवार को पूरे जिले में ठिठुरन बढ़ा दी।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सर्द हवाओं और लगातार दूसरे दिन ठंडे मौसम ने शनिवार को पूरे जिले में ठिठुरन बढ़ा दी। शुक्रवार को हुई 21 एमएम वर्षा के बाद शनिवार को मौसम साफ तो हुआ, लेकिन हवा में नमी और सर्दी का असर बना रहा। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को दिनभर ठंड का एहसास हुआ। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जबकि अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

वर्षा के बाद मौसम में आई इस ठंडक ने लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया। बीते दिनों धूप निकलने से जहां लोग हल्के कपड़ों में नजर आने लगे थे, वहीं अब हालात बदल गए हैं। सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया। खुले इलाकों और हाईवे पर चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी।
एक्यूआई गिरा, पर हवा ज्यादा साफ नहीं

वर्षा के दूसरे दिन हवा की गुणवत्ता में भी आंशिक सुधार देखा गया। शनिवार सुबह आठ बजे मानेसर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 179 दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में एक्यूआइ 225 रहा। हालांकि यह स्तर अभी भी संतोषजनक नहीं माना जा सकता, लेकिन पिछले दिनों 300 से ऊपर दर्ज हो रहे एक्यूआइ की तुलना में यह राहत भरा है। बारिश के कारण वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषक कण कुछ हद तक धुल गए, जिससे हवा पहले से साफ नजर आई।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में यह बदलाव देखने को मिला है। ठंडी हवाओं के साथ तापमान में और गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय सर्दी का असर और बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हवाओं का यही रुख बना रहा तो प्रदूषण के स्तर में धीरे-धीरे और सुधार हो सकता है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में टोल प्लाजा कहां बनेगा? दो महीने बाद भी जगह चयन में शासन-प्रशासन नाकाम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131