search

कफ सीरप तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में सरगना के पिता की करोड़ों की संपत्ति जब्त

deltin33 2026-1-24 16:26:42 views 801
  

जब्‍ती में पिंडरा, कोलसला और शहर स्थित इन संपत्तियों में एक मकान, सात जमीन और तीन बैंक खाते शामिल हैं।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। कोडीनयुक्त कफ सीरप तस्करी मामले में अब वाराणसी पुलिस ने अदालत के आदेश पर शनिवार को सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद की 30.56 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। पिंडरा, कोलसला और शहर स्थित इन संपत्तियों में एक मकान, सात जमीन और तीन बैंक खाते शामिल हैं।

इससे पहले शुक्रवार को सोनभद्र पुलिस की एसआइटी ने रांची स्थित शैली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर भोला प्रसाद की 28.50 करोड़ रुपये की तीन संपत्तियां कुर्क की थीं। सोनभद्र के जिला कारागार में बंद भोला प्रसाद की दो दिनों में 59 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त व कुर्क की जा चुकी है।  अदालत ने उसे एक माह के भीतर पेश होकर जब्त की गई संपत्तियों के संबंध में अपना पक्ष रखना होगा।

तय समय में संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार जब्त की गई संपत्तियां बीते छह वर्षों में  कफ सीरप की तस्करी से अर्जित की गई थीं। जांच में सामने आया है कि इन पैसों से कई चल-अचल संपत्तियां खरीदी गईं। बीते 19 नवंबर को वाराणसी पुलिस ने रोहनिया स्थित एक मकान के गोदाम से 500 पेटी अवैध कफ सीरप बरामद कर मुकदमा दर्ज किया था।

विवेचना के दौरान भोला प्रसाद, शुभम जायसवाल समेत कुल नौ लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद केस को संगठित अपराध और अवैध संपत्ति अर्जन के एंगल से आगे बढ़ाया गया। शुभम फिलहाल दुबई फरार है। वाराणसी पुलिस ने उसके खिलाफ 50 हजार और सोनभद्र पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478104