search

दिल्ली में 10 से अधिक ट्रेनें लेट, दरभंगा हमसफर देरी से होगी रवाना; देखें पूरी लिस्ट

deltin33 2026-1-24 10:27:17 views 1149
  

दिल्ली में आज भी 10 से ज्यादा ट्रेनें लेट। जागरण



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली आने वाली लगभग 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष पांच घंटे के विलंब से शाम सवा पांच बजे चलेगी।

वहीं, नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब 3.35 घंटे के विलंब से पूर्वाह्न 10.15 बजे रवाना होगी। लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। इस कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मथुरा-नई दिल्ली ईएमयू, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू, कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन ईएमयू, हिसार-नई दिल्ली पैसैंजर एक घंटे, जींद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, बुलंदशहर-तिलकब्रिज एमईएमयू, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली एमईएमयू, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली ईएमयू, पलवल-नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू, दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू व जींद-नई दिल्ली एमईएमयू 45 मिनट देरी से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- NCR में लुढ़का पारा और बढ़ी ठिठुरन, मौसम आज भी दिखाएगा तेवर; दिल्ली में प्रदूषण से नहीं मिली राहत

रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, पलवल-गाजियाबाद ईएमयू सहित कई अन्य लोकल ट्रेनें 15 मिनट से लेकर आधे घंटे के विलंब से चल रही हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478080