search

भारत के इन 10 शहरों में ट्रैफिक ने बढ़ाई टेंशन, सालभर में 100 घंटे जाम में फंसते हैं लोग

LHC0088 2026-1-24 09:57:53 views 654
  

भारत के सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहर।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारत के बड़े शहरों में ट्रैफिक अब केवल देरी की समस्या नहीं रहा, बल्कि यह समय, फ्यूल और मानसिक तनाव का बड़ा कारण बन चुका है। हाल ही में TomTom Traffic Index 2025 को जारी किया गया है। इसके मुताबिक, देश के टॉप-10 सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों में बेंगलुरु पहले नंबर पर है, जहां लोग रोजाना भारी जाम से जूझते हैं। हम यहां पर इसी इंडेक्स के आधार पर भारत के टॉप-10 सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों के बारे में बता रहे हैं।
टॉप 10 सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहर
1. बेंगलुरु

TomTom Index के अनुसार, बेंगलुरु इस लिस्ट में टॉप पर है। यहां पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक लगता है। शहर में गाड़ियों की औसत स्पीड सिर्फ 16.6 km/h दर्ज की गई। यहां के लोग 15 मिनट में औसतन 4.2 किमी की दूरी तय कर पाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि लोगों का सालाना ट्रैफिक में 168 घंटे लोग बर्बाद होते हैं।
2. पुणे

पुणे दूसरे नंबर पर है, जहां की औसत स्पीड 18 km/h है और 15 मिनट में औसतन 4.5 km दूरी तय होती है। यहां पर लोगों का हर साल ट्रैफिक की वजह से 152 घंटे बर्बाद हो जाते हैं।

  
3. मुंबई

मुंबई शहर की गाड़ियों की औसत स्पीड 20.8 km/h और 15 मिनट में औसत दूरी 5.2 km दर्ज की गई है। मुंबई में लोगों का सालाना 126 घंटे तक ट्रैफिक में बर्बाद होते हैं।
4. नई दिल्ली

नई दिल्ली में गाड़ियों की औसत स्पीड 25 km/h है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है। 15 मिनट में यहां पर औसतन 6.3 km दूरी तय कर पाते हैं। इसके बावजूद ट्रैफिक की वजह से में 104 घंटे सालाना समय बर्बाद होता है।
5. कोलकाता

कोलकाता में गाड़ियों की औसत स्पीड केवल 17 km/h है। यहां के लोग 15 मिनट में औसतन 4.3 km चल पाते हैं। यहां ट्रैफिक की वजह से सालाना 150 घंटे समय बर्बाद होना दिखाता है कि ट्रैफिक का असर काफी ज्यादा है।
6. जयपुर

जयपुर में गाड़ियों की औसत स्पीड 20.5 km/h और 15 मिनट में औसतन 5.1 km दूरी तय होती है। यहां के लोगों का ट्रैफिक की वजह से सालाना 121 घंटे समय बर्बाद होता है।
7. चेन्नई

चेन्नई में वाहनों की औसत स्पीड 19.2 km/h दर्ज हुई। यहां के लोग 15 मिनट में औसतन 4.8 km दूरी तय कर पाते है। यहां पर लोगों का ट्रैफिक की वजह से सालाना 132 घंटे का समय बर्बाद होता है।
8. हैदराबाद

हैदराबाद में गाड़ियों की औसत स्पीड 18.4 km/h है। यहां पर लोग 15 मिनट में औसतन 4.6 km दूरी तय कर पाते है। साथ ही ट्रैफिक वजह से सालाना 123 घंटे समय बर्बाद होता है।
9. एर्नाकुलम

एर्नाकुलम इस लिस्ट में 9वें नंबर पर है, जहां पर गाड़ियों की औसत स्पीड 20.1 km/h है। यहां के लोग 15 मिनट में औसतन 5.0 km दूरी तय कर पाते हैं। यहां के लोगों का ट्रैफिक की वजह से 118 घंटे समय बर्बाद होता है।
10. अहमदाबाद

अहमदाबाद में गाड़ियों की औसत स्पीड 20.7 km/h है। 15 मिनट में औसतन 5.2 km दूरी तय होती है। इसके बावजूद ट्रैफिक की वजह से लोगों का सालाना 106 घंटे समय बर्बाद होना दिखाता है कि समस्या अभी भी बनी हुई है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167067