search

पहाड़ों पर बर्फबारी का धनबाद तक असर, जनवरी अंत तक बदलता रहेगा मौसम का मिजाज

LHC0088 2026-1-24 08:26:12 views 620
  

धनबाद में विदाई की ओर बढ़ रही ठंड। (प्रतीकात्मक फोटो)  



जागरण संवाददाता, धनबाद। विदाई की ओर बढ़ रही जनवरी में दिन में ठंड का असर कम हुआ है। सुबह कोहरा छाने के बाद दिन चढ़ने पर खिली धूप ठंड से राहत दे रही है। पर रात में ठंड का असर बरकरार है। बीच-बीच में चलने वाली सर्द हवाएं रात को और सर्द बना रही हैं।

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर पूरे माह जारी रह सकता है। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर आंधी-बारिश के साथ हिमपात हो रहे हैं। इसका असर धनबाद व आसपास भी दिख रह रहा है। हिमालय से आनेवाली बर्फीली हवाएं रात के मौसम को सर्द बना रही हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के लो प्रेशर के रूप में सक्रिय होने से अगले दो दिन बादल छा सकते हैं। बादल छाने से दिन में थोड़ी ठंडक बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी से हिमालय में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। 28 तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से हिमालय से आनेवाली सर्द हवाओं से मौसम में ठंडक घुलेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167037