search

औरैया में पिता की हत्या के मामले में वारंटी बेटा-बहू गिरफ्तार, दूसरे गुट को फंसाने को किया था अपराध

LHC0088 2026-1-24 05:26:25 views 1096
  



जागरण संवाददाता, औरैया। गांव के एक गुट को फंसाने के लिए पिता की हत्या करने वाले बेटा-बहू को अयाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट था। दोनों की तलाश कई दिनों से की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2017 में हत्या हुई थी।

अयाना थाना क्षेत्र के गंगदासपुर में हत्या के मामले में स्वयं के बचाव व पीड़ित परिवार को फंसाने के लिए आरोपितों ने अपने ही पिता की हत्या कर दी थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपित बेटों, बहू व उसके साथियों को न्यायालय में पेश करने के बाद इटावा जेल भेजा था।

जहां से जमानत पर बाहर आए। मामले में कोर्ट में तारीखों पर न जाने पर वारंट जारी किया। पुलिस ने आरोपित बेटे व बहू को गिरफ्तार किया है।

अयाना थानाध्यक्ष जय प्रकाश पाल ने बताया कि वर्ष 2017 में गंगदासपुर निवासी साहब सिंह की हत्या उसके ही अपनों ने गांव के दूसरे गुट के लोगों को फंसाने के लिए कर दी थी।

मामले में आरोपित बेटे मलोल व उसकी पत्नी विनीता के कोर्ट में तारीखों पर न जाने से वारंट जारी था। शुक्रवार दोपहर को एसआइ राजानाती ने फोर्स के साथ आरोपितों के घर पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से जेल भेजे गए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167034