search

लखनऊ में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल, 7 साल बाद आया फैसला

LHC0088 2026-1-24 04:56:12 views 942
  



विधि संवाददाता, लखनऊ। नाबालिग लड़की का अपहरण करके दुराचार करने के अपराध में दोषी अभिषेक वर्मा को पाक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश ने दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

दोषी पर 18 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की संपूर्ण धनराशि पीड़िता को नियमानुसार दिए जाने का आदेश दिया है।

इस मामले में पीड़िता के पिता ने 18 फरवरी 2019 को थाना गाजीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उसकी 13 वर्ष की पुत्री 17 फरवरी की शाम बाजार से सामान लेने गई थी, जो वापस नहीं आई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।

विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर दोषी को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने इस मामले के सहअभियुक्त विकास कुमार को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167037