search

UP सरकार लिखी कार का खौफनाक सफर: पहियों के नीचे फंसे किसान को 16 क‍िमी तक घसीटता रहा पूर्व बीडीसी मेंबर

cy520520 2026-1-23 23:56:13 views 720
  

इसी कार के नीचे फंसा था क‍िसान



जागरण संवाददाता, बदायूं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी मेंबर) प्रवेंद्र प्रताप सिंह अपनी आई-10 कार में फंसे किसान को 16 किमी घसीटता ले गया। शुक्रवार रात वह शहर में पहुंचा तब पीछे से आए स्कार्पियो सवार युवकों की निगाह गई। उन्होंने ईओन के नीचे किसी के फंसे होने का शोर करते हुए प्रवेंद्र को रोका। इसके बाद उसकी कार के नीचे से किसान को निकाला गया मगर, उनकी मौत हो चुकी थी।अफसोस...यदि प्रवेंद्र समय रहते ब्रेक लगा लेता तो किसान की जान बच सकती थी।

प्रवेंद्र प्रताप सिंह अगरासी खाद-बीज की दुकान चलाता है। उसके पिता संजय सिंह कृषि विभाग में प्रधान सहायक हैं। शुक्रवार देर शाम प्रवेंद्र ने दुकान बंद की, इसके बाद कुछ लोगों से मिलकर शहर में कृषि कालोनी स्थित घर के लिए रवाना हुआ। उसकी कार की दोनों नंबर प्लेट के ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार भी लिखा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, रात नौ बजे उसकी कार लालपुल पहुंची तभी स्कार्पियो सवार युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोका। उससे कहा कि आधा किमी से पीछा कर रहा हूं, तुम्हारी कार के नीचे कोई फंसा है। इसके बाद प्रवेंद्र कार से उतरा तो उसके नीचे लहूलुहान युवक फंसा था। इस बीच इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह भी पहुंच चुके थे।

उन्होंने बताया कि कार में फंसे युवक को तुरंत जिला अस्पताल भेजा, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पता चला कि मझरा रायपुर गांव निवासी घलेंद्र कुमार कार में फंसे थे। उनके स्वजन को सूचना कर कार चालक प्रवेंद्र प्रताप सिंह को थाने लाया गया। उसका कहना था कि रास्ते में कहीं कोई हादसा नहीं हुआ, कोई व्यक्ति कार से टकराया भी नहीं।

असरासी पेट्रोल पंप के नजदीक आभास हुआ था कि कार के नीचे कोई लकड़ी या वस्तु फंस गई है। इस कारण कुछ देर आवाज हुई जोकि बाद में बंद हो गई थी। सोचा कि कार में फंसी वस्तु निकल गई होगी, इसलिए ब्रेक नहीं लगाए और शहर की ओर बढ़ता गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि असरासी से लालपुल की दूरी 16 किमी है।

प्रवेंद्र आशंका जता रहा है कि किसी अन्य वाहन से घायल व्यक्ति बाद में उसकी कार के नीचे फंसा होगा। उसके बयान दर्ज किए हैं मगर, अभी भरोसा नहीं किया जा रहा। उस रोड पर सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। पेट्रोल पंप के कैमरों की फुटेज भी देखी जाएंगी। जांच में स्पष्ट हो सकेगा कि किसान की जान कैसे गई। प्रवेंद्र ने उसे टक्कर मारने के बाद घसीटा या किसी अन्य हादसे में घायल होने के बाद वह सड़क पर पड़ा होने से इस कार में फंस गया।




यह भी पढ़ें- UP वालों की लॉटरी! गंगा एक्सप्रेस-वे और बरेली-बदायूं हाईवे का हुआ \“महा-मिलन\“, बदल जाएगा सफर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164591