search

वेद व‍िद्यापीठ गुरुधाम बौंसी का 97वां वार्षिकोत्सव, पांच दिनों तक भक्ति और साधना का महोत्सव, देश-व‍िदेश से आएंगे श‍िष्‍य

LHC0088 2026-1-23 23:26:40 views 1166
  

वेद व‍िद्यापीठ गुरुधाम बौंसी का 97वां वार्षिकोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है



संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। बांका जि‍ले के बौंसी प्रखंड क्षेत्र स्थित वेद व‍िद्यापीठ गुरुधाम आश्रम का पांच दिवसीय 97वां वार्षिकोत्सव शनिवार से भव्य रूप में प्रारंभ हो रहा है। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में उत्सव का माहौल है। देश के विभिन्न राज्यों से एक हजार से अधिक शिष्य आश्रम पहुंच चुके हैं। आश्रम को फूलों और रंगीन लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं मंदिर के सामने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है।

  • व‍ेद व‍िद्यापीठ गुरुधाम आश्रम का 97वां वार्षिकोत्सव  
  • पांच दिनों तक भक्ति और साधना का महोत्सव
  • देशभर से पहुंचे एक हजार से अधिक शिष्य
  • मनाया जाएगा सान्याल बाबा का जन्मोत्सव

भजन कीर्तन आयोज‍ित होंगे

वार्षिकोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। पहले दिन गुरु महाराज सान्याल बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत अल सुबह गणेश सहस्त्रशाम से होगी। इसके बाद वेद विद्यापीठ के ब्रह्मचारियों द्वारा चारों वेदों का वैदिक स्वास्तिवाचन पाठ किया जाएगा। वैदिक पाठ के उपरांत आरती, हिंदी, संस्कृत एवं बंगला भाषाओं में भजन-कीर्तन और गीता पाठ का आयोजन होगा।
56 भोग अर्पित किया जाएगा

दोपहर में प्रतिदिन 56 भोग अर्पित किया जाएगा, जबकि शाम को आरती एवं भजन कार्यक्रम होंगे। आश्रम के गुरु पद पर आसीन प्रभात कुमार सान्याल, गुरु माता देवसेना चक्रवर्ती सहित अन्य गुरुजन आयोजन में उपस्थित हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुधाम ट्रस्ट के पदाधिकारी और श्रद्धालु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
गुरुदेव की होगी पूजा

गुरुदेव प्रभात कुमार सान्‍याल सह‍ित अन्‍य गुरुदेव की पूजा अर्चना की जाएगी। देश-व‍िदेश के हजारों श्रद्धालु यहां आएंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। महाप्रसाद लगातार म‍िलता रहेगा। इस दौरान आध्‍यात्‍म‍िक गुरु दीक्षा के भी कार्यक्रम होंगे। मां सरस्‍वती की प्रत‍िमा यहां स्‍थाप‍ित की गई है। इसकी पूजा अर्चना यहां जारी है। बाल ब्रह्मचारी बटुक आद‍ि यहां वेद मंत्र का वाचन कर रहे हैं। जगह-जगह उत्‍साह है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166995