search

एक साल में एक करोड़ लखपति दीदी बनाना हमारा लक्ष्य- केशव प्रसाद मौर्य

LHC0088 2026-1-23 22:26:32 views 1251
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक साल में प्रदेश की तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के संकल्प को दोहराया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए अभियान के रूप में काम किया जा रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार महिला सशक्तिकरण के साथ सम्मान व स्वाभिमान के लिए भी प्रतिबद्ध है।

शुक्रवार को उन्होंने नई दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित की गईं 14 लखपति दीदियों में से 13 को उनके सहयोगियों के साथ अपने सरकारी आवास से झंडी दिखाकर रवाना किया। एक दीदी सीधे आयोजन में शामिल होने गई हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष अतिथि के रूप में कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग के लिए समूह की दीदियों को आमंत्रित किया जाना उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का विचार रहता है कि गरीब से गरीब व्यक्ति राष्ट्रीय पर्व में देश की राजधानी में आमंत्रित हों।

सरकार गरीबी के दर्द को जानती है और इसी गरीबों का दर्द दूर करने में सफल हुई है। हमारी मंशा है कि जो लखपति दीदी बनी है, वह आगे चलकर करोड़पति दीदी बने और दिशा मे ठोस प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने स्कूली बच्चों की यूनिफार्म बनाने का काम महिला समूहों को देने का सुझाव दिया।

इस दौरान ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास सौरभ बाबू, विशेष सचिव जयनाथ, मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन दीपा रंजन, संयुक्त मिशन निदेशक जनमेजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

नई दिल्ली में 14 दीदियां वहां ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगी और केंद्रीय मंत्री शिव राज सिंह चौहान से भेंट करेंगीं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167043