search

झारखंड में गणित को बढ़ावा देने के लिए बड़ी पहल; खुलेगी आइएमएसए की शाखा

Chikheang 2026-1-23 19:27:02 views 1245
  

द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन की शाखा झारखंड में खोलने को लेकर कवायद चल रही है।



राज्य ब्यूरो, रांची। द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन (आइएमएसए) की शाखा झारखंड में भी खुलेगी। इसे लेकर कवायद चल रही है। झारखंड में शाखा स्थापित करने को लेकर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से भी सहयोग मांगा गया है।

एसोसिएशन की वर्चुअल बैठक में इसकी जानकारी देते हुए कहा गया कि झारखंड इकाई के गठन के लिए एक समिति बनाई जाएगी, जिसमें गणित एवं विज्ञान शिक्षकों को सम्मिलित किया जाएगा।

झारखंड इकाई के गठन होने से राज्य में गणित की पढ़ाई को लेकर विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाई जा सकेगी तथा इंजीनियरिंग आदि प्रवेश परीक्षाओं में उनकी तैयारी में सहयोग किया जा सकेगा।
यहां के बच्चे गणित एवं विज्ञान विषयों में काफी प्रतिभावान

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा गणित के जानेमाने शिक्षक केसी सिन्हा ने कहा कि बिहार और झारखंड के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां के बच्चे विशेष रूप से गणित एवं विज्ञान विषयों में काफी प्रतिभावान हैं।

आवश्यकता है तो केवल उन्हें शिक्षकों के सही एवं प्रभावी मार्गदर्शन की। बैठक में यह निर्णय किया गया कि कक्षा छह से 12 तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित “आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस–2026” में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों से नहीं लिया जाएगा पंजीकरण शुल्क

इस प्रतियोगिता परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों में गणित एवं विज्ञान विषयों को लोकप्रिय बनाना, उनमें वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित करना तथा चयनित छात्रों को सम्मानित कर विशेष प्रशिक्षण प्रदान करना है। संगठन के सचिव डा. विजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों से किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

इसमें सम्मिलित होने के लिए 10 फरवरी तक आनलाइन आवेदन होगा। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के छात्रों को भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

बैठक में झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर, तकनीकी सचिव मृत्युंजय कुमार, पूर्वी सिंहभूम जिले के अध्यक्ष डा. मिथिलेश कुमार सहित राज्य के गणित एवं विज्ञान विषय के कई शिक्षक सम्मिलित हुए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169122