search

वाराणसी में कार सवार ने बाइक में मारी टक्कर, कार में बैठी लड़कियों ने किया हंगामा, भेजा लंका थाने

Chikheang 2026-1-23 16:57:15 views 883
  

टक्‍कर मारने के बाद स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर कार सवार को पकड़ लिया।



जागरण संवाददाता, वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के कार रवींद्रपुरी रोड पर शुक्रवार को बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद कार चालक ने भागने के चक्कर में रविदास गेट लंका के पास पहुंचते ही दो अन्य बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर कार सवार को पकड़ लिया।

वहीं कार से टक्‍कर लगने के बाद कार में सवार दो लड़कियां कार से बाहर निकलकर गाली गलौज और जमकर हंगामा करने लगीं। हंगामे की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ भी लड़कियों ने दुर्व्यवहार किया। इस दौरान दोनों लड़कियां आपा खो बैठी और स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस को भी गाली गलौज करने लगीं।

इसके बाद हंगामा बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने महिला पुलिस कर्मियों को बुलाकर दोनों लड़कियों और कार चालक को लंका थाने भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों लड़कियां और कार चालक लंका से होकर रामनगर की तरफ जा रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं पड़ी। दोनों पक्षों ने नगवा चौकी पर सुलह समझौता कर लिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169116