search

US, रूस और फ्रांस... दूसरे देशों के इलाकों को खरीदने का रहा है लंबा इतिहास; लिस्ट में PAK का भी नाम

LHC0088 2026-1-23 14:27:01 views 914
  

दूसरे देशों के इलाके खरीदने का इतिहास। (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक संप्रभु देश दूसरे देश की जमीन खरीद रहा है या कब्जा कर रहा है। इलाके हासिल करने का यह तरीका बहुत पहले भुला दिया गया लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने यह दावा करके कि यूएस ग्रीनलैंड पर कब्जा कर लेगा, इसे फिर से जिंदा कर दिया है।

इन सब के बीच यह सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन दुनियाभर के इलाकों को खरीदने और कब्जा करने का एक लंबा इतिहास रहा है। इतिहास बताता है कि ताकतवर लोगों ने हमेशा जमीनों का लेन-देन किया है। अब बदलते ग्लोबल ऑर्डर के बीच यह कॉन्सेप्ट फिर से सोचने लायक है। आखिर, कौन सा तरीका बेहतर है- युद्ध से जमीन हासिल करना या व्यापार से?
जमीन खरीदने का रहा है लंबा इतिहास

  • दूसरे देशों की जमीन खरीदने का एक लंबा इतिहास रहा है। पाकिस्तान ने ओमान और मस्कट से 1958 में ग्वादर पोर्ट 13 बिलियन डॉलर में खरीदा था।
  • रूस ने फिनलैंड के हिस्से एस्टोनिया को 1721 में स्वीडन से 5.3 बिलियन डॉलर में खरीदा था।
  • इसी तरह फ्रांस ने डंकिर्क और फोर्ट मार्डिक सिटीज को 1662 में 285 बिलियन डॉलर में खरीदा था।
  • स्कॉटलैंड ने आइल ऑफ लैंड, हैब्रिड्स, किंटायर के साथ-साथ अन्य जगहों को नॉर्वे से 1266 में 105 बिलियन डॉलर में खरीदा था।
  • जर्मनी ने पलाऊ, कैरोलाइन आइलैंड और मरियाना आइलैंड को स्पेन से 1899 में 173 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
  • ब्राजील ने अक्रे स्टेट को बोलिविया से 1903 में 350 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
  • सोवियत संघ ने जनिस्कोस्की-निस्काकोस्की इलाके को फिनलैंड से 1947 में 7 बिलियन डॉलर में खरीदा था।
  • यूनाइटेड किंगडम ने सिंगापुर को जोहोर से 1824 में 1.98 मिलियन डॉलर में खरीदा था।


यहां यह बताना जरूरी है कि अमेरिका का जमीन खरीद का एक लंबा इतिहास रहा है। यह पहली बार नहीं है जब डेनमार्क और अमेरिका किसी संभावित जमीन डील का सामना कर रहे हैं। अमेरिका ने 1917 में डेनमार्क से वर्जिन आइलैंड्स को 25 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
अमेरिका ने कौन-कौन से इलाके खरीदे?

  • इससे पहले यूएस ने 1898 में स्पेन से फिलिपींस को 910 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
  • 1819 में स्पेन से ही फ्लोरिडा स्टेट को 125 मिलियन डॉलर में खरीदा।
  • 1900 में स्पेन से ही कगायान सुलु और सिबुतु को 3.9 मिलियन डॉलर में खरीदा था।
  • फिर 1916 में डेनमार्क से डेनिश वेस्ट इंडीज 786.7 मिलियन डॉलर में खरीदा।
  • 1803 में फ्रांस से लुइसियाना स्टेट को 430 मिलियन डॉलर में खरीदा।
  • 1848 और 1853 में मेक्सिको से कैलिफोर्निया, नेवाडा, उटाह, एरिजोना और न्यू मेक्सिको स्टेट को 1 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा में खरीदा था।


यह भी पढ़ें: ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा यू-टर्न: अधिग्रहण का आक्रामक रुख छोड़ा, अब \“फ्रेमवर्क डील\“ पर सहमति; 10 प्रमुख बातें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166989