search

जयपुर की जेल में बंद कातिल हसीना को हुआ हत्यारे से प्यार, आज होगी शादी; 15 दिन की मिली पैरोल

Chikheang 2026-1-23 11:56:39 views 1242
  

प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद की शादी (फोटो-सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान की जेल में शुरू हुई लव स्टोरी अब शादी के मंडप तक पहुंच रही है। प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद दोनों ही अलग-अलग हत्याओं के मामले में जेल में बंद हैं।

प्रिया और हनुमान प्रसाद दोनों ही जयपुर की सांगानेर ओपन जेल में मिले, इन्हें एक-दूसरे प्यार हुआ और अब इन्हें अलवर के बरोदामेव में शादी के लिए राजस्थान हाई कोर्ट से 15 दिन की इमरजेंसी पैरोल मिल गई है। प्रिया और हनुमान प्रसाद आज शुक्रवार, 23 जनवरी को शादी करने जा रहे हैं।

हनुमान प्रसाद पांच लोगों की हत्या के मामले में जेल में बंद है। प्रसाद ने चार बच्चे और एक युवक का खून किया है। वहीं प्रिया सेठ पर भी अपने लवर के खून की दोषी हैं।

  
पांच लोगों का हत्यारा

हनुमान प्रसाद पर पांच लोगों की हत्या के इल्जाम में जयपुर की जेल में सजा काट रहा है। प्रसाद ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर उसके पति बनवारी लाल का मर्डर किया। प्रसाद ने जिस घर में मर्डर किया, वहां उसकी गर्लफ्रेंड के तीन बच्चे और एक भतीजा भी था। प्रसाद ने पकड़े जाने के डर से गर्लफ्रेंड के कहने पर चारों बच्चों को भी जानवरों को काटने वाले चाकू से मार डाला।
प्रिया ने लवर का किया खून

प्रिया सेठ को 2018 के हत्या के मामले में दोषी पाया गया और कोर्ट ने प्रिया को उम्रकैद की सजा सुनाई। प्रिया को अपने प्रेमी दीक्षांत कामरा का कर्ज चुकाना था। इसके लिए प्रिया ने डेटिंग एप पर एक लड़के को फंसाया और मिलने के लिए बुलाया।

प्रिया से जब वो लड़का मिलने आ गया, तब उसने उस लड़के को अपने प्रेमी के साथ मिलकर किडनैप कर लिया और लड़के के पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। लड़के के पिता ने तीन लाख रुपये भेज दिए।

प्रिया सेठ और कामरा को लगा कि लड़के को छोड़ने पर पुलिस उन्हें पकड़ लेगी। गिरफ्तारी से बचने के लिए, सेठ ने कामरा और उसके दोस्त लक्ष्य वालिया के साथ मिलकर 2 मई, 2018 को लड़के का मर्डर कर दिया। इन लोगों ने लाश को सूटकेस में डालकर आमेर की पहाड़ियों में फेंक दिया।

3 मई की रात आमेर की पहाड़ियों से लाश बरामद हुई और प्रिया सेठ, कामरा और वालिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- \“पूरी दुनिया की चिंता करता है भारत, कई देशों की संकट में की मदद\“, मर्यादा महोत्सव में बोले मोहन भागवत

यह भी पढ़ें- \“जाल में फंसाते हैं और धर्म परिवर्तन का दबाव डालते हैं\“, राजस्थान में \“किन्नर जिहाद\“ का आरोप
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169179