search

समस्तीपुर में स्टंट के दौरान डिवाइडर से टकराई बाइक, दो भाइयों की मौत

Chikheang 2026-1-23 09:26:23 views 889
  

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। (जागरण)



संवाद सूत्र, ताजपुर। निर्माणधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर गुरुवार को बाइक से स्टंट करना दो किशोर को भारी पड़ गया। दोनों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

घटना कस्बे आहार गांव के समीप हुई। मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकन्दर निवासी और रालोमो के जिला सचिव सुभाष यादव के पुत्र अंकुश यादव और वैशाली के बलिगांव थाना के बेला चिकनौटा निवासी लक्ष्मण यादव के पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई। दोनों ममेरे-फुफेरे भाई है।

बताया गया कि अंकुश और पीयूष दोनों ताजपुर बाजार से बाइक लेकर निकले थे। निर्माणाधीन फोरलेन पर बाइक की स्पीड तेज कर बाइक से स्टंट करते हुए रील बना रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दोनों अचेत हो सड़क पर ही लुढ़क पड़े। दोनों का सिर फट गया।

घटना को देख आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर ताजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, दूसरे की सांस चल रही थी। उसे उठाकर ताजपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।

सदर अस्पताल पहुंचने पर उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। इधर, मौत की जानकारी मिलते ही स्वजनों के बीच कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुटी है। आवेदन पर अग्रेतर कर्रवाई की जाएगी।
माता की प्रतिमा लाने चली गई थी मां, दुकान पर अकेला था अंकुश

मृतक अंकुश के पिता सुभाष यादव की ताजपुर बाजार में कपड़े की दुकान है। वे किसी काम से बाहर गए थे। इसी बीच सरस्वती पूजा की तैयारी को लेकर उसकी मां भी बाजार से माता की प्रतिमा लाने चली गई। अंकुश अकेले ही दुकान पर बैठा था। उसके साथ दुकान के अन्य कर्मी बैठकर बातचीत कर रहे थे।

इसी बीच उसका फूफेरा भाई पीयूष एक बाइक लेकर पहुंचा और उसे साथ चलने की जिद करने लगा। दुकान के कर्मियों ने भी उसे ले जाने से मना किया, लेकिन पीयूष की हठ पर वह साथ चल पड़ा। कुछ ही समय बाद में स्वजनों को हादसे की जानकारी मिली। सभी भागे-भागे अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी शव पड़ी थी।

बताया गया कि अंकुश की मां कुमारी चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल बना है। अंकुश दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। वहीं, पीयूष ताजपुर के एक अस्पताल में अभी नर्सिंग का काम सीखा करता था। वह भी दो भाई और एक बहन हैं। इधर, घटना पर रालोमो जिला अध्यक्ष विनोद कुमार चौधरी ने सदर अस्पताल पहुंचकर स्वजनों का ढ़ढ़ास बढ़ाया है।
बाइक दुर्घटना में युवक घायल

वहीं, दूसरी ओर ताजपुर- बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर अमृतपुर में बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। उसकी पहचान वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के मरुई गांव के आशीष कुमार के रूप में की गई। बताया गया कि वह ताजपुर से सरस्वती पूजा समारोह का सामान खरीदकर ताजपुर-बख्तियारपुर सड़क से लौट रहा था।

अमृतपुर में बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें वह घायल हो गया। उसे स्थानीय एपीएचसी चंदौली लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169102