search

UP Weather Today: आज आगरा-कानपुर सहित पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

Chikheang 2026-1-23 07:26:32 views 1082
  

आगरा में रात का तापमान भी बढ़ा, 24 जनवरी से सुबह छाएगा कोहरा। जागरण  



जागरण संवाददाता, आगरा/लखनऊ। Aaj Ka Mausam: सुबह सर्द हवा चलने के बाद गुरुवार दोपहर में तेज धूप निकलने से दिन के तापमान सामान्य में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रात का तापमान भी बढ़ गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बादल छाने के साथ ही बारिश हो सकती है। बारिश से तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं होगी। शनिवार और रविवार को सुबह कोहरा छा सकता है।

सुबह सर्द हवा चलने से न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे के बाद धूप तेज होने लगी, दोपहर एक बजे के बाद गर्म कपड़े पहनकर धूप में खड़े होने पर पसीना आने लगा। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप निकली।

इससे अधिकतम तापमान सामान्य 21 डिग्री सेल्सियस से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को भी मौसम में गर्माहट रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार से मौसम बदलेगा, बादल छाने के साथ ही बारिश हो सकती है। तेज हवा भी चलने का पूर्वानुमान है।

  

अन्य जिलों के मौसम की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

26 से 28 जनवरी तक बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 जनवरी से मौसम दोबारा बदलेगा, बादल छाने के साथ ही बारिश हो सकती है। इससे सुबह और दोपहर के तापमान में गिरावट आएगी। 27 और 28 जनवरी को भी बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- Weather Update: कानपुर में ठंड से मिली थोड़ी राहत, अगले 24 घंटे शुष्क रहेगा मौसम; 23 जनवरी से हो सकती है बारिश

कानपुर का मौसम

कानपुर मंडल सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। रात के समय सर्दी में राहत मिलेगी।  

मेरठ का मौसम

गरज चमक के साथ बरसात हो सकती है। दिन और रात के तापमान में कमी आएगी।

गोरखपुर में मौसम का हाल

गोरखपुर में गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा रहेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा। देवरिया और बस्ती में भी सुबह कोहरा पड़ने और दिन में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169113