search

बच्ची को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

Chikheang 2026-1-23 00:26:17 views 1208
  

लेडी हार्डिंग मेडिकल कालेज से 10 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी। प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिला के प्रसाद नगर में दस साल की बच्ची को बहला- फुसला कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने वाले ई रिक्शा चालक को प्रसाद नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 11 जनवरी को लेडी हार्डिंग मेडिकल कालेज से 10 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के बारे में पुलिस को जानकारी मिली थी।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि दोपहर को उसे बीएल कपूर अस्पताल के पास एक अंजान इलेक्ट्रिक रिक्शा चालक ने चाय पिलाने का लालच देकर उसे अपने रिक्शा पर बैठा लिया था। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां जंगल का एक हिस्सा और एक चारदीवारी थी।

इसके पास दीवार से सटा हुआ एक नीले रंग का कमरा था जिसका एंट्री प्वाइंट टूटा हुआ था। वहां उसके साथ घिनौनी हरकत की गई। पीड़िता ने आरोपित का स्पष्ट विवरण दिया, जिसमें उसके चेहरे की बनावट, कपड़े और उसके द्वारा चलाई जा रही सफेद छत वाली लाल इलेक्ट्रिक रिक्शा शामिल थी। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

डीसीपी अनंत मित्तल का कहना है कि आरोपित की पहचान अज्ञात थी, इसलिए शुरू में यह मामला पूरी तरह से ब्लाइंड केस था। हालांकि, पुलिस टीम ने बड़े पैमाने पर ग्राउंड वेरिफिकेशन और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। लगभग 20 किमी क्षेत्र को स्कैन किया गया और समान संरचनात्मक विशेषताओं वाले 22 अलग-अलग स्थानों की जांच की गई। पीड़िता की चप्पल नीले रंग के कमरे के पास मिलने के बाद आखिरकार घटना स्थल की पहचान रामनाथ विजय मार्ग पर की गई।

कई कैमरों का विश्लेषण किया गया, जिसके माध्यम से पीड़िता को ले जा रही लाल इलेक्ट्रिक रिक्शा का पता लगाया गया। इसके बाद, बीएल कपूर हास्पिटल, करोल बाग मेट्रो स्टेशन, राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन, पटेल नगर मेट्रो स्टेशन और पूसा चैम्बरी बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक रिक्शा स्टैंड की जांच की गई। संदिग्ध ड्राइवरों की तस्वीरें ली गईं और पहचान के लिए टीम के सदस्यों के बीच बांटी गईं।

जांच के दौरान, संदिग्ध लाल इलेक्ट्रिक रिक्शा राजेंद्र प्लेस पेट्रोल पंप और जेपी सिद्धार्थ होटल के बीच खड़ा मिला। पुलिस टीम ने मौके पर नज़र रखी। कुछ देर बाद, पीड़ित द्वारा बताए गए हुलिए से मिलता-जुलता एक व्यक्ति उस जगह पर आया।

पुलिस टीम को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करके उसे पकड़ लिया गया। उसकी पहचान दुर्गेश के रूप में हुई। वह फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर, अपराध में इस्तेमाल किया गया लाल इलेक्ट्रिक रिक्शा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए।

यह भी पढ़ें- \“सहमति से बने असफल रिश्तों के लिए नहीं कर सकते कानून का दुरुपयोग\“, दिल्ली HC ने रद की महिला की एफआईआर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169122