search

देहरादून में बेटी से दुष्कर्म का आरोपित पिता दोषमुक्त, आठ साल तक रहा जेल में

cy520520 2026-1-22 22:26:52 views 1243
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून। लोगों के दबाव में आकर एक महिला ने अपने पति के विरुद्ध बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपित आठ साल जेल में बंद रहा। कोर्ट में महिला ने अपने बयान बदल दिए।

गुरुवार को न्यायालय अपर जिला एवं सेशन जज फास्ट ट्रेक कोर्ट (पोक्सो) रजनी शुक्ला की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव के चलते आरोपित को दोषमुक्त कर दिया।

एक महिला ने सहसपुर थाने में शिकायत दी। बताया कि 26 सितंबर 2018 को जब वह मजदूरी करके वापस घर आई तो उनकी पुत्री ने बताया कि 25 सितंबर की रात को उसके पिता ने फोन दिलाने का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह बात किसी को न बताने की बात कही थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 26 सितंबर 2018 को मुकदमा दर्ज कर 27 सितंबर को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। तब से आरोपित जेल में ही बंद है।

कोर्ट में दिए बयानों में पीड़ित ने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ कोई गलत काम नहीं किया। उसे मोबाइल दिलाने का लालच भी नहीं दिया गया था।

वहीं शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसके पति ने बेटी के साथ कोई गलत काम नहीं किया। लोगों के दबाव में आकर उसने थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी।

यह भी पढ़ें- देहरादून में दहेज हत्या के आरोपित पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार वर्ष पहले हुई थी शादी

यह भी पढ़ें- हत्या समेत तीन मामले में वांछित बदमाश देहरादून से गिरफ्तार, पुलिस से बचने को लगातार बदल रहा था ठिकाना
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164583