search

उज्जैन में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, बसों में तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

Chikheang 2026-1-22 21:57:12 views 1101
  

तराना में उपद्रवियों ने बसों में तोड़फोड़ कर दी।  



डिजिटल डेस्क, इंदौर। उज्जैन के तराना कस्बे में गुरुवार रात दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद ने जल्द ही हिंसक मोड़ ले लिया, जिससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। विवाद बस को रास्ता देने की बात को लेकर शुरू हुआ, जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।  

जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड पर बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट के बाद तनाव बढ़ गया। इसके बाद मौके पर जमकर पथराव होने लगा और उपद्रवियों ने वहां खड़ी बसों व निजी गाड़ियों के कांच फोड़ दिए। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों से शांत रहने की अपील की गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169107