search

कानपुर में स्वागत मंच के बैक पोस्टर को लेकर विवाद, विधानसभा अध्यक्ष और किदवई नगर विधायक के समर्थक आमने-सामने

Chikheang 2026-1-22 20:26:54 views 761
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ गंगा पुल के पास बनाए गए स्वागत मंच के बैक पोस्टर को लेकर बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह तक सियासी घमासान देखने को मिला। विवाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी के समर्थकों के बीच हुआ, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्वागत मंच की पूरी जिम्मेदारी किदवई नगर विधायक को सौंपी गई थी। रात में मंच तैयार होने के बाद विधायक समर्थकों ने मंच पर विधायक की बड़ी फोटो के साथ बैक होर्डिंग लगाई थी। आरोप है कि देर रात वह होर्डिंग फाड़ दी गई और उसकी जगह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की फोटो लगी बैक होर्डिंग लगा दिया गया।

सुबह जैसे ही विधायक के पीआरओ रोहित मिश्रा मौके पर पहुंचे, उन्होंने बदली हुई स्थिति देखकर कड़ा ऐतराज जताया। इसी बात को लेकर उनकी बहस सतीश महाना के समर्थक और दक्षिण जिला मंत्री विनय मिश्रा से हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मंच पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।


इसी दौरान दोबारा से सतीश महाना के पोस्टर के ऊपर किदवई नगर विधायक का पोस्टर लगाए जाने से विवाद और भड़क गया। मंच पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को संभाला, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें- र‍िटायर्ड महिला दारोगा से चेन लूटने का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो फरार लुटेरों की तलाश में पुल‍िस
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169081