search

SSC Recruitment Cancelled : एसएससी फेज-13 में राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय की कई भर्तियां रद, अभ्यर्थियों को लगा झटका

cy520520 2026-1-22 19:56:38 views 762
  

SSC Recruitment Cancelled कर्मचारी चयन आयोग ने राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय के पदों के लिए कुछ भर्ती रद कर दी है।



राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। SSC Recruitment Cancelled कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने फेज-13 सेलेक्शन पोस्ट्स के तहत राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय एवं हस्तकला अकादमी वस्त्र मंत्रालय (भारत सरकार) में निकाली गई कुछ भर्तियों को रद कर दिया है। आयोग ने जारी निरस्तीकरण नोटिस में स्पष्ट किया है कि यह निर्णय प्रशासनिक कारणों के चलते लिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले इन पदों के लिए आवेदन किया था, उनकी संबंधित रिक्तियां अब निरस्त कर दी गई हैं।
2,423 पदों पर भर्ती निकाली गई थी

SSC Recruitment Cancelled रद किए गए पदों में मड प्लास्टर (एक पद), गैलरी अटेंडेंट (छह पद), पेंटर (एक पद) तथा लैबोरेटरी अटेंडेंट (एक पद) शामिल हैं। ये सभी पद फेज-13 सेलेक्शन पोस्ट्स के तहत विज्ञापित किए गए थे। इन रिक्तियों को यूजर डिपार्टमेंट के अनुरोध पर वापस लिया गया है और इन पदों के रद होने में कर्मचारी चयन आयोग की कोई भूमिका नहीं है। एसएससी फेज-13 सेलेक्शन पोस्ट भर्ती 2025 के तहत विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में 2,423 पदों पर भर्ती निकाली गई थी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164588