search

Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा! चुराचांदपुर में मैतेई शख्स को किडनैप कर मारी गोली, कुकी पत्नी से मिलने गया था पति, वीडियो वायरल

Chikheang 2026-1-22 16:01:02 views 671
Manipur Violence: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा अगवा किए गए मैतेई समुदाय के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मायांगलांबम ऋषिकांत सिंह का बुधवार (21 जनवरी) को तुइबोंग इलाके में स्थित उनके घर से अपहरण कर लिया गया। फिर नटजांग गांव के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले का एक परेशान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर पीड़ित व्यक्ति हत्या से कुछ पल पहले अपनी जान की भीख मांगता दिख रहा है।



अपहरणकर्ताओं के यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी के सदस्य होने का संदेह है। इस संगठन ने सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन्स (SoO) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। केंद्र सरकार, मणिपुर सरकार और दर्जनों कुकी-जो उग्रवादी समूहों के बीच एसओओ समझौता हुआ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार काकचिंग जिले के काकचिंग खुनौ निवासी सिंह का विवाह चुराचांदपुर की चिंगनु हाओकिप से हुआ था। उन्होंने आदिवासी नाम गिनमिनथांग रख लिया था। वह 19 जनवरी को नेपाल से चुराचंदपुर लौटे थे।



उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय समूहों ने उन्हें अपनी पत्नी (जो कुकी जनजाति से हैं) के साथ रहने की अनुमति दी थी। मई 2023 में हिंसा भड़कने के बाद से कुकी और मैतेई समुदाय के लोग एक-दूसरे के इलाकों में जाने से कतराते हैं, जिससे राज्य जातीय आधार पर बुरी तरह विभाजित हो गया है। इस संघर्ष में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं। जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/arvind-kejriwal-gets-major-relief-delhi-court-acquits-aap-chief-in-two-cases-filed-by-ed-excise-police-case-article-2347697.html]AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने ED से जुड़े दो मामलों में किया बरी
अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 4:14 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/andhra-pradesh-mulling-australia-style-social-media-ban-for-children-under-16-minister-nara-lokesh-article-2347618.html]देश के इस राज्य में बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया! ऑस्ट्रेलिया जैसा कदम उठाएगी सरकार
अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 3:28 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/andhra-pradesh-after-killing-husband-with-lover-wife-watched-pornographic-videos-beside-dead-body-horrific-crime-article-2347525.html]पति की हत्या के बाद शव के पास बैठ कर पॉर्न वीडियो देखती रही पत्नी! प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 3:01 PM

पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों ने पीड़ित और उसकी पत्नी दोनों को अगवा किया और फिर उन्हें हेंगलेप पुलिस थाना क्षेत्र के नटजांग की ओर ले गए। आशंका है कि इसके बाद वहीं उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि पत्नी को बाद में रिहा कर दिया गया।



इस भयावह घटना का एक कथित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आया है जिसमें सिंह को हथियारबंद लोगों के सामने हाथ जोड़कर अपनी जान की भीख मांगते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने नटजांग गांव से शव बरामद किया। शव को रात करीब 1:30 बजे जिला अस्पताल के मुर्दाघर में लाया गया। पुलिस ने बताया कि स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।



ये भी पढे़ं- J&K Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा! 200 फुट गहरी खाई में गिरी सेना की बुलेटप्रूफ गाड़ी, 10 जवान शहीद



अधिकारियों ने बताया कि उन्हें बुधवार रात करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि ऋषिकांत को शाम को अज्ञात बदमाशों ने किडनैप कर लिया था। फिर बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। मैतेई संगठनों ने दावा किया कि ऋषिकांत को उसकी पत्नी के साथ किडनैप किया गया था, जो कुकी समुदाय की है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने अपने पति के आने के लिए कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (KNO) और तुइबुओंग इलाके के स्थानीय अधिकारियों से पहले ही इजाजत ले ली थी, क्योंकि वह नेपाल में काम करता था। वह छुट्टी पर घर आया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169176