search

जब दिल्ली पुलिस के दरोगा के सामने आ गया तेंदुआ, 76 सेकंड तक तेज रहीं धड़कनें

cy520520 2026-1-22 14:26:47 views 1266
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, मवाना। पिछले कुछ माह से तेंदुआ मवाना समेत आसपास ग्रामीणों को दिखाई दे रहा है। बुधवार रात इंचौली थाना क्षेत्र के सांधन गांव में रजवाहे की पटरी पर दिल्ली पुलिस के दारोगा की गाड़ी के सामने तेंदुआ आ गया। वह कुछ देर कूड़ी ढेर के पीछे छिप गया।

फिर उछाले मारते हुए भाग गया। हालांकि इस बीच दारोगा ने एक मिनट 16 सेकंड का वीडियो बना लिया और वन विभाग के अधिकारियों को भेज दिया। वन विभाग ने इस सूचना पर सतर्कता बढ़ा दी है। गश्त शुरू कर दिया है।

गत दिवस परीक्षितगढ़ पुलिस को गश्त करते हुए अगवानपुर के जंगल में तेंदुआ दिखाई दिया। हालांकि वन विभाग की टीम ने पिछले कई दिनों से गश्त की, लेकिन सुराग नहीं लगा। सांधन गांव निवासी पूर्व प्रधान हर्षवर्धन देशवाल ने बताया कि उसके भाई अरुण देशवाल दिल्ली पुलिस में दारोगा हैं।

बुधवार को वह मवाना गए थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह वहां से लौट रहे थे कि जब वह रजवाहे की पटरी पर गांव के पास ही रास्ते में पहुंचे तो तेंदुआ उनकी गाड़ी के सामने आया गया। गाड़ी की हेडलाइट से रास्ते किनारे पड़े गोबर के ढेर के पीछे छिप गया।

हालांकि कुछ सेकंड बाद ही तेंदुआ फिर बाहर आया और उछाले मारते हुए अटौरा गांव की तरफ भाग गया। उक्त वीडियो वनविभाग की टीम को भेजा। वनक्षेत्राधिकारी हस्तिनापुर रेंज खुशबू उपाध्याय ने बताया कि इस सूचना के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है।

बीस दिन पहले भी सांधन गांव में दिखाई दिया था तेंदुआ

तेंदुआ करीब बीस दिवस पूर्व 5 जनवरी को भी सांधन गांव में ग्रामीणों ने जंगल में देखा था। हस्तिनापुर वन रेंज की वनक्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय दलबल के साथ पहुंची थी लेकिन कुछ घंटे कांबिंग के बाद वापस लौट गई थी।


साधन गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना मिली हैं। हस्तिनापुर रेंज की रेंजर खुशबू उपाध्याय को पूरी टीम के साथ लगाया गया हैं। टीम अभी भी सड़क पर गश्त कर रही हैं। वंदना फोगाट, प्रभागीय निदेशक वानिकी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164588