search

कांग्रेस ने जलभराव के लिए भाजपा और आप को ठहराया जिम्मेदार, देवेंद्र यादव बोले- 10 हजार लोग जी रहे नारकीय जीवन

LHC0088 2026-1-22 13:26:46 views 898
  

किराड़ी की शर्मा कॉलोनी में प्रभावित लोगों से बात करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव। सौ. प्रदेश कांग्रेस



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बुधवार को किराड़ी विधानसभा में गंदे पानी में डूबीं शर्मा कॉलोनी की गलियों का जायजा लिया और लोगों से मुलाकात की। जलभराव के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि किराड़ी के लोगों को नारकीय जीवन धकेलने के लिए भाजपा व आप को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि 10 हजार लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि शर्मा एन्कलेव के लोगों द्वारा शिकायतें मिलने के बाद उनकी दयनीय स्थिति को देखने मैं यहां आया हूं, यहां हर गली में गंदा प्रदूषित पनी भरा हुआ हूं। ऐसी परिस्थितियां में लोग कैसे अपना जीवन जी रहे है। यहां आकर पता चला है कि यहां के आप पार्टी के विधायक की निष्क्रियता और दिल्ली नगर निगम द्वारा भलस्वा लैंडफिल का कूड़ा शर्मा कॉलोनी के नजदीक खाली पड़े डीडीए प्लाट में मलबा डाल रहे है जिसके कारण पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई और कालोनी की लगभग 150 गलियों में 3-4 फीट भरने से यहां की 10 हजार की आबादी प्रभावित होकर बीमारियों का सामना कर रही है।

उन्होंने कहा कि यहां लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है़ं। वृद्ध और बच्चे यहां घर में बंद होकर रहे गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और उनके मंत्रीमंडल से अनुरोध किया कि गरीब लोगों को तुरंत राहत दी जाएए पानी की निकासी का इंतजाम किया जाए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ये कैसे हालात? लॉन्ग बूट पहन स्कूल जाते हैं छात्र; कीचड़-गंदगी से निकलकर जाता है ‘घर’ का रास्ता

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार, एमसीडी में कांग्रेस पार्टी की नेता नाज़िया दानिश, निगम पार्षद राजेश गुप्ता, पर्यवेक्षक डा. पीके मिश्रा, सुषमा यादव, रघुरेंद्र पठानिया, विधानसभा पर्यवेक्षक कुलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के कितने भयावह हालात, दो फीट गंदे पानी और कचरे से गुजरते हैं लोग; एक माह से कोई सुध लेने वाला नहीं
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167001