search

पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर नजर रखेगी तीसरी आंख, 740 KM लंबी LoC पर लगेंगे CCTV कैमरे

cy520520 2026-1-22 11:27:27 views 581
  

पीओके से जुड़ी एलओसी पर लग रहे सीसीटीवी कैमरे (जागरण फोटो)



राज्य ब्यूरो, श्रीनगर।  जम्मू कश्मीर में जम्मू संभाग के अखनूर-राजौरी-पुंछ और कश्मीर घाटी के बारामुला,कुपवाड़ा व गुरेज में 740 किलोमीटर लंबी एलओसी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लगती 240 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है जो जिला कठुआ से शुरु होकर जिला जम्मू के अंतर्गत अखनूर में समाप्त होती है।

भारतीय सेना ने घने वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, क्योंकि सेना को संदेह है कि इसकी आड़ घुसपैठ की कोशिश हो सकती है। जिस इलाके में यह गोलीबारी हुई है, वहां गुलाम जम्मू कश्मीर के अग्रिम गांवो में देर शाम गए तक सन्नाटा रहा। सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी थमने के बाद सेना ने घुसपैठरोधी तंत्र का मजबूत बनाने के लिए कैमरे स्थापित करने का काम दोबारा शुरू कर दिया है।
सैन्य ठिकानों पर गोलीबारी

ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद हताश पाकिस्तानी सेना अब भी बाज नहीं आ रही है। बुधवार को उत्तरी कश्मीर में केरन (कुपवाड़ा) सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना के ठिकानों पर गोलीबारी की। भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी गोलाबारी बंद हो गई।

भारतीय क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना के बाद पूरे उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर तनाव बढ़ गया है। सेना ने सभी फील्ड कमांडरों को दुश्मन के दुस्साहस का कड़ा जवाब देने का निर्देश दिया है।

बता दें कि वर्ष 2026 में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन की पहली घटना है। साल के शुरुआत से अब तक जम्मू संभाग में पाकिस्तान ड्रोन कई बार सीमा पार कर घुसपैठ कर चुका है।
घुसपैठविरोधी तंत्र को किया जा रहा मजबूत

आशंका है कि यह गोलाबारी घुसपैठ कराने की साजिश के तहत हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि केरन सेक्टर में एलओसी पर छह आरआर के जवानों का एक दल घुसपैठ की दृष्टि से संवेदनशील कहे जाने वाले एक इलाके में निगरानी रखने के लिए अत्याधुनिक कैमरे लगा रहा था। यह कैमरे घुसपैठरोधी तंत्र को मजबूत बनाने की प्रक्रिया के तहत स्थापित किए जा रहे हैं।

पाकिस्तानी सैनिकों ने एतराज जताया, लेकिन भारतीय जवानों ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। इस पर पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें निशाना बनाते उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने शुरू में संयमित तरीके से कार्रवाई की।

फिर भारतीय सेना को पाकिस्तानी की हरकत से लगा कि यह सिर्फ काम रुकवाने का प्रयास है। जब पाकिस्तानी गोलीबारी नहीं थमी तो भारतीय सेना ने ताबड़तोड़ जवाबी फायर किया। इसके कुछ ही देर बाद पाकिस्तानी बंदूकें पूरी तरह शांत हो गई। दोनों तरफ से लगभग एक घंटे तक गोलीबारी होने की सूचना है। इससे तनाव बना हुआ है।
तनाव के बीच अग्रिम इलाकों में गश्त भी बढ़ाई गई

पूरे उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर तनाव बढ़ गया है। सेना ने चौकसी बढ़ा दी है। सभी अग्रिम मोर्चों व निगरानी चौकियों में तैनात जवानों व अधिकारियों को दुश्मन के किसी भी दुस्साहस का तत्काल प्रभावी तरीके से जवाब देने का निर्देश दिया है। अग्रिम इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी है।

संबंधित अधिकारियों ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्तानी सेना ने काम रुकवाने के लिए दो से तीन राउंड फायर किए। जवाब में हमारे जवानों ने भी संयमित तरीके से फायरिंग की है। जवावी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को नुकसान होने का तत्काल कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं हो पाया है।
संघर्ष विराम का उल्लंघन

  • फील्ड कमांडरों को पाकिस्तानी सेना के किसी भी दुस्साहस का कड़ा जवाब देने का निर्देश
  • उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर में दोनों तरफ से करीब एक घंटे तक हुई गोलीबारी
  • सीमा पार से घुसपैठ कराने की साजिश के तहत हो सकती है पाकिस्तानी गोलाबारी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164612