search

तारापदो मर्डर केस: जेल भेजे गए झारखंड के भाजपा नेता; जानें रसूख से लेकर सलाखों तक की पूरी कहानी

Chikheang 2026-1-22 10:27:48 views 1250
  

तारापदो महतो की फाइल फोटो।



जागरण, संसू गालूडीह । पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र के पुतरू निवासी तारापदो महतो की 12 जनवरी को उनके कॉमन सर्विस सेंटर में अपराधियों ने घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश देखा गया। परिजन व ग्रामीणों ने हत्याकांड के सभी दोषियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच 18 को भी जाम किया था।

इधर इस मामले में गालूडीह थाना की पुलिस ने बुधवार गालूडीह से भाजपा के जिला महामंत्री हराधन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है। गालूडीह थाना की पुलिस ने इस हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

उसके बाद जगन्नाथ गोराई ने कोर्ट में सरेंडर किया था। इधर पुलिस जांच के दौरान दोषी पाने के बाद बुधवार को हराधन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जानकारी हो की विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद 23 नवंबर  को तारापदो महतो के साथ किसी बात को लेकर हराधन सिंह व कुछ अन्य के साथ विवाद हुआ था।

जिसके बाद तारापदो महतो ने हराधन सिंह के खिलाफ गालूडीह थाना में शिकायत दर्ज करवाया था। जिसमें पुलिस ने 28 नवंबर को हराधन सिंह को जेल भेज दिया था।

हालांकि इस हत्याकांड से कुछ दिन पहले ही तारापदो महतो ने कोर्ट में हराधन सिंह से समझौता कर लिया था। जिसके बाद वह जेल से रिहा हो गया था। उसके आने के बाद महज 15-20 दिन बाद तारोपदो की हत्या हो गई।
कौन हैं हराधन सिंह?

हराधन सिंह क्षेत्र के एक प्रभावशाली भाजपा नेता के रूप में जाने जाते हैं, जिनका स्थानीय राजनीति और संगठनात्मक कार्यों में गहरा दखल रहा है। लंबे समय तक जांच के घेरे में रहने के बाद, पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

तारापदो की हत्या के पीछे आपसी रंजिश या राजनीतिक विवाद को मुख्य वजह माना जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और भाजपा के स्थानीय नेतृत्व ने फिलहाल इस पर चुप्पी साध रखी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169099