search

जम्मू-कश्मीर में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी

LHC0088 2026-1-22 07:57:19 views 1070
  

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट जारी (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, श्रीनगर। पिछले कई दिन से मौसम साफ रहने के कारण जम्मू कश्मीर में दिन के तापमान में उछाल आया है। केंद्रशासित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है।

हालांकि, रात में अभी ठंडक कायम है। घाटी के सभी हिस्सों में न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। वहीं, 22 और 23 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा।
घाटी में लगातार शुष्क बना है मौसम

इस अवधि में चिनाब वैली, पीर पंजाल और दक्षिण कश्मीर के कई जिले अधिक प्रभावित हो सकते हैं। इस बीच बुधवार भी प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहा। गुलमर्ग में दिन और रात में कड़ाके की ठंड जारी है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहने से दिन में अधिक ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। घाटी में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है।

राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 6.5 डिग्री चढ़कर 13.6, पहलगाम में 11.2 और गुलमर्ग में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्जकिया गया। जम्मू में कई दिन से कोहरे से राहत है। यहां मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 22.0 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166963