search

लखनऊ में कंटेनर चालक की निर्मम हत्या...केबिन में मिला खून से लथपथ शव, सिर और चेहरे पर दिखे चोट के निशान

deltin33 2026-1-22 06:56:56 views 921
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण लखनऊ। इंदौराबाग अंडरपास से कुछ ही दूर मंगलवार की देर रात कंटेनर चालक की हत्या कर दी गई। उसका शव केबिन में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। देर रात डायल 112 से गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों ने आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर कंटेनर खड़ा देखा तो उन्हें शक हुआ।

पास जाने पर कंटेनर का गेट खुला था। अंदर कंटेनर चालक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। इसके बाद सूचना थाने के पुलिसकर्मियों को दी गई।

बीकेटी थाने की पुलिस ने छानबीन की तो मृतक की पहचान सीतापुर के इंदापुर निवासी 38 वर्षीय राम मूर्ति के रूप में हुई है। पुलिस ने पास से मिले दस्तावजों के आधार पर सूचना उनके परिवारजन को दी है। अपर पुलिस उपायुक्त ऋषभ रुणवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतक के पिता संजय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी में पत्नी और बेटों ने मिलकर पिता का बेरहमी से किया कत्ल, रात के अंधेरे में शव को लगा दिया ठिकाने, इलाके में सनसनी

दो दिन पहले गया था घर

पिता छोटेलाल ने बताया कि राम मूर्ति दो दिन पहले ही घर गए थे। घटना के बाद से उनकी पत्नी रानी और तीन बच्चों समेत परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस लूट, रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर मामले की छानबीन कर रही है।

इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि कंटेनर में दो पहिया वाहन लदे थे। राम मूर्ति हरिद्वार से वाहन लेकर गाजीपुर जा रहे थे। गाड़ी में उनके साथ खलासी, सवारी या कोई अन्य था या नहीं यह भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477988