search

SIP Calculation: नौकरी करते हैं और खड़ा करना चाहते हैं करोड़ों का बिजनेस? तो ₹8000 की बचत करेगी आपकी मदद

Chikheang 2026-1-22 06:56:50 views 455
  



नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड निवेशकों के द्वारा इसलिए भी पसंद किया जाता है क्योंकि इसमें आप किस्तों में पैसा निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड में किस्तों में पैसा निवेश करने का ऑप्शन आपको एसआईपी के जरिए मिलता है। आज हम जानेंगे कि आप 8000 रुपये निवेश कर कैसे अपने बिजनेस के लिए करोड़ों का फंड तैयार कर सकते हैं।  
कैलकुलेशन

  • निवेश रकम- हर महीने 8000 रुपये  
  • निवेश रिटर्न- 12 फीसदी


अगर आप म्यूचुअल फंड एसआईपी के जरिए हर महीने 8000 रुपये की एसआईपी करते हैं, तो आप केवल 30 साल में ही 2 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं। हालांकि ये रिटर्न पूरी तरह से शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।  

इन 30 सालों में आप 2.82 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर लेंगे। इन 30 सालों में आपका मूलधन 28,80,000 रुपये होगा। इसके साथ ही आप केवल रिटर्न में ही 25,320,000 रुपये कमा सकते हैं। ये कम या ज्यादा भी हो सकता है।  
क्या कैश से कर सकते हैं निवेश?

नियम के अनुसार कुछ लोगों को म्यूचुअल फंड में निवेश को लेकर छूट दी है। इसका मतलब है कि कैश के जरिए भी म्यूचुअल फंड में निवेश किया जा सकता है।
ये लोग कर सकते हैं निवेश

म्यूचुअल फंड में वैसे तो कैश के जरिए निवेश नहीं किया जा सकता। हालांकि कुछ लोगों को इसे लेकर छूट दी गई है। नियम के अनुसार-


        

    • जो लोग जो करदाता नहीं हैं और जिनके पास पैन/बैंक खाते नहीं हैं। वे कैश के जरिए भी म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
        

    • मसलन किसान, छोटे व्यापारी, व्यवसायी, श्रमिक इत्यादि इसमें शामिल हैं।
        

    • बस शर्त है कि प्रति वित्तीय वर्ष कैश के जरिए म्यूचुअल फंड में 50,000 रुपये तक निवेश किया जा सकता है।



(डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। म्यूचुअल फंड में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169107