search

गाजियाबाद में श्रीराम मंदिर स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, छह फीट की रामलला प्रतिमा होगी स्थापित

deltin33 2026-1-22 06:26:21 views 820
  

कविनगर घंटाघर रामलीला मैदान में बड़े स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहर भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शहर भर में तैयारियां जोरों पर है। विशेष तौर पर कविनगर घंटाघर रामलीला मैदान में बड़े स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी है।

22 जनवरी को श्री सुल्लामल रामलीला समिति घंटाघर द्वारा सुबह 11 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा नवयुग मार्केट से शुरू होकर भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। शाम को 51 सौ दीयों से रामलला की महाआरती की जाएगी। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके अलावा रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा।

इसके अलावा कविनगर स्थित रामलीला मैदान में 25 जनवरी श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। कथा स्थल पर विशाल पांडाल लगाया गया है। साथ ही रामलला की छह फीट की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। जिसके दर्शन से अयोध्या धाम के श्रीराम मंदिर के गर्भगृह का अनुभव होगा। विशेष कारीगरों द्वारा वस्त्र-सज्जा का कार्य किया जा रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478009