search
 Forgot password?
 Register now
search

नितिन नवीन के BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही बिहार भाजपा के कद्दावर नेता अश्विनी चौबे ने दी प्रतिक्रिया, कह दी यह बड़ी बात

Chikheang 5 hour(s) ago views 328
  

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अश्विनी कुमार चौबे और विधायक रोहित पांडेय



डिजिटल डेस्क, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कर्मठ, युवा एवं ऊर्जावान नेता नितिन नवीन की नियुक्ति पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं। चौबे ने कहा कि अब तक के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का चयन नवभारत के निर्माण में युवा शक्ति को निर्णायक भूमिका देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह निर्णय संगठन को नई ऊर्जा, नई दृष्टि और नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने वाला सिद्ध होगा।
बिहारवासियों के लिए अत्यंत गौरव और गर्व का विषय : अश्विनी चौबे

श्री चौबे ने बिहार के एक सपूत को यह गौरवशाली संगठनात्मक दायित्व सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एवं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति कोटि-कोटि आभार प्रकट किया। चौबे ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी को बिहार से पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना हम सभी बिहारवासियों के लिए अत्यंत गौरव और गर्व का विषय है।
जेपी आंदोलन के सहभागी रहे नवीन किशोर बाबू

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि 1974 के जेपी आंदोलन के सहभागी रहे स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा, उनकी धर्मपत्नी (भाभी जी) एवं समस्त पुरखों के आशीर्वाद का यह सुफल है। उन्होंने कहा कि “बाढ़े पुत पिता के धर्म” की कहावत आज यथार्थ रूप में चरितार्थ हुई है। चौबे ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

  
भागलपुर में लाइव प्रसारण किया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर भागलपुर में लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लाइव प्रसारण कार्यक्रम में शामिल होकर इस अविस्मरणीय कार्यक्रम का गवाह बने। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि नितिन नवीन को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अहम जिम्मेदारी मिलने से हर कार्यकर्ता प्रफुल्लित है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर आसीन हो सकता है।

जमीन से जुड़े रहे हैं नितिन : डा. एनके यादव


विधान पार्षद डा. एन के यादव ने कहा कि नितिन नवीन जमीन से जुड़े रहे हैं, प्रशासनिक व संगठन का अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। पार्टी आने वाले समय में और अधिक मजबूत होगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री योगेश पांडेय, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डा. प्रीति शेखर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव पोद्दार, जिला उपाध्यक्ष राज किशोर गुप्ता, बंदना तिवारी, रौशन सिंह, भाजपा नेता गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव, जिला मंत्री अभिमन्यु कुमार , अंजना प्रकाश,,भाजपा नेता विनोद सिन्हा, विजय मित्रा मंडल अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी, आशीष सिंह, भाजपा नेता मृणाल शेखर, प्रीति पांडेय, रूबी दास, चंदन ठाकुर, सूरज जायसवाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

संध्या समय में भामा साह चौक पर नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और 208 दीपो को प्रज्वलित कर उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई और बिहार के लिए इस गौरव वाला पल बताया।

  
विधायक ई. शैलेन्द्र ने दी बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहपुर के भाजपा विधायक ई. शैलेन्द्र ने बधाई दी है। कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। बिहार में पार्टी का जनादेश और भी बढ़ेगा। उन्होंने कई राज्यों में पार्टी को शानदार सफलता दिलाई है। नवगछिया भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने नितिन नवीन को बधाई दी है।
देशभक्त हैं नितिन नवीन : मुरारी पासवान

पीरपैंती के भाजपा विधायक मुरारी पासवान ने कहा कि नितिन नवीन जी अच्छे इंसान हैं। देशभक्त और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। इसके आज वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। बधाई देने वालों में हरिवंशमणि सिंह, पवन मिश्रा, दिलीप मिश्रा, प्रदीप सिंह, अभय वर्मन, नभय चौधरी, दिलीप निराला, प्यारे हिंद, प्राणिक वाजपेयी, इंदुभूषण झा, नीतू चौबे, लीना सिन्हा, अभिनव सिंह, गौतम चौबे, राजकिशोर सिंह, विष्णु शर्मा, प्रतीक आनंद, सुधीर चौधरी, संजीव सिंह, शरद कुमार वापजेयी, अमित आदि ने नितिन नवीन को बधाई दी है।
कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा : रोहित

भागलपुर के भाजपा विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। देश और पार्टी के लिए ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नजर रहती है। नितिन जी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से यह बात और भी मजबूत हो गई। पार्टी में लोकतंत्र है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व वही निर्णय लेते हैं जो देश और पार्टी के हित में हो। रोहित पांडेय ने नितिन नवीन को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि अपना नेतृत्व से पार्टी का आधार और भी मजबूत होगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
155737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com