search

सुनीता विलियम्स रिटायर: 3 मिशन, 608 दिन अंतरिक्ष में, महिलाओं में सबसे ज्यादा स्पेसवॉक का रिकॉर्ड

deltin33 2026-1-22 01:56:44 views 1259
  

भारतवंशी सुनीता विलियम्स 27 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गई हैं (फोटो- एक्स)



आईएएनएस, नई दिल्ली। नासा की अंतरिक्ष यात्री भारतवंशी सुनीता विलियम्स 27 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गई हैं। नासा के अनुसार, विलियम्स 27 दिसंबर 2025 से एजेंसी से सेवानिवृत्त हो गई हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन मिशन किए।

अपने उल्लेखनीय करियर के दौरान विलियम्स ने अंतरिक्ष में मानव उड़ान के कई रिकार्ड बनाए, जिनमें अंतरिक्ष में 608 दिन बिताना भी शामिल है, जो नासा के अंतरिक्ष यात्री द्वारा दूसरा सबसे लंबा समय है।

नासा के प्रशासक जेरेड इसाकमैन ने कहा, \“\“विलियम्स ने अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने नेतृत्व के माध्यम से अन्वेषण के भविष्य को आकार दिया।\“\“ विलियम्स का जन्म यूक्लिड (ओहायो) में हुआ। उनके पिता गुजरात के झुलासन के रहने वाले थे, जो बाद में अमेरिका चले गए थे और स्लोवेनियाई मूल की बानी पंड्या से विवाह किया।

विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा करियर की शुरुआत नौ दिसंबर 2006 को हुई। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण और संचालन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। हाल ही में, उन्होंने भविष्य में चंद्रमा पर उतरने के लिए हेलीकाप्टर प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति हैं।

विलियम्स ने नौ स्पेस वाक पूरे किए, जिनका समय 62 घंटे और 6 मिनट था। यह किसी महिला द्वारा किए गए सबसे लंबे स्पेस वाक का रिकार्ड है और कुल स्पेस वाक अवधि की सूची में चौथे स्थान पर है।
अंतरिक्ष से देखने पर मनुष्यों का आपस में बहस करना \“बेवकूफी भरा\“ लगता है : विलियम्स

  

विलियम्स फिलहाल भारत दौरे पर हैं। उन्होंने \“\“आंखें सितारों पर, पैर जमीन पर\“\“ शीर्षक वाले एक सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्रा ने जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण को बदल दिया। जब आप अंतरिक्ष से पृथ्वी को \“\“एक ग्रह\“\“ के रूप में देखते हैं, तो मनुष्यों का आपस में बहस करना या मुद्दों पर मतभेद रखना \“बेवकूफी भरा\“ लगता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478003