search

हापुड़ में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के राहुल-अखिलेश के खिलाफ बयान पर बवाल, कांग्रेस-सपा सड़क पर उतरेगी

Chikheang 2026-1-22 00:56:00 views 691
  

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान के बाद बवाल।



जागरण संवाददाता, हापुड़। भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत तंज कसा है। उन्होंने दोनों के ऊपर तीखी टिप्पणी की है। इसके साथ ही कांग्रेस और सपा पर परिवारवाद के आरोप लगाए हैं। इससे कांग्रेस और सपा संगठन सक्रिय हो गए हैं। दोनों ने बृहस्पतिवार सुबह को आपात बैठक बुजलाई है। उसके बाद ज्ञापन व धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस का अगला नेता कौन होगा, इसे लेकर बड़ा सवाल है। अब 55 वर्ष की उम्र में राहुल गांधी की शादी मुश्किल लग रही है। अब गांव-गांव में लोग जानते हैं कि कांग्रेस में अगला नेता तो गांधी परिवार से ही होता है। जब राहुल गांधी की शादी ही नहीं हुई है तो फिर अगला नेता कौन बनेगा? प्रियंका गांधी के बेटे और बेटी में से कोई अगला नेता बनेगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की उम्र में शादी कहां होती है, कोई जुगाड़ है क्या? हमारी सनातन संस्कृति में तो गढ़ के मेले में ऐसे लोगों को माला लेकर बैठा देते हैं। कहते हैं भैया राम नाम जप। इसलिए प्रियंका गांधी के बेटा या बेटी ही नेता बनेंगे।

उन्होंने सपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस पार्टी का अगला अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेटे या बेटी में से जो सक्रिय होगा, वही बनेगा। उनके चाचा या चाचा के बेटे का नंबर भी नहीं आने वाला है। परिवार वाद बड़ा विनाशकारी होता है। बाला साहब ठाकरे ने हिंदू सनातन की सबसे बड़ी पार्टी शिवेसना बनाई थी। राज ठाकरे को आगे करते तो पार्टी सही से चलती रहती। पुत्रमोह ने पार्टी को खत्म कर दिया।


मैंने अभी वीडियो देखी है। वह तो डिप्टी सीएम है, यह भाषा तो एक सभ्य नागरिक की भी नहीं है। हम इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। सुबह को पार्टी कार्यालय पर बैठक बुलाई है। वहीं प्रदेश संगठन को सूचना दे दी है। - राकेश त्यागी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

हमको पुलिस ने सुबह से ही नजरबंद किया हुआ है। अभी वीडियो की जानकारी हुई है। इसकी सूचना प्रदेश नेतृत्व को दे दी गई है। सुबह को पार्टी कार्यालय पर संगठन की बैठक बुलाई है। उसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। - बबलू प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169066