search

गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास के चलते लखनऊ में यातायात व्यवस्था बदली, जानें रूट

deltin33 2026-1-21 23:56:17 views 717
  

गणतंत्र दिवस की परेड के पूर्वाभ्यास को लेकर बदला रहेगा यातायात



जागरण संवाददाता, लखनऊ। गणतंत्र दिवस की परेड के पूर्वाभ्यास के चलते गुरुवार और फुल ड्रेस पूर्वाभ्यास को लेकर शनिवार को शहर का यातायात बदला रहेगा। साथ ही 26 जनवरी को होने वाली परेड के चलते 25 जनवरी की शाम चार बजे से 26 जनवरी को कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा।

पुलिस उपायुक्त यातायात कमलेश दीक्षित ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर आपात वाहनों को डायवर्जन में छूट दी जाएगा। आपात स्थिति में लोग ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर फोन कर जानकारी और मदद ले सकते हैं।
यह रहेगी व्यवस्था

  • सुबह छह बजे से बाल विद्या मंदिर और आसपास के इलाके में परेड को खड़ी करने के लिए यातायात को रोका जाएगा।
  • इस दौरान आलमबाग, मवैया से चारबाग जाने वाले यातायात को लाटूश रोड, गुप्ता तिराहे से रविंद्रालय की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इसे लाटूश रोड होते हुए रवाना किया जाएगा।
  • डीएवी कालेज ओवर ब्रिज ढाल और बांस मंडी चौराहे से गुरु गोविन्द सिंह चौराहे (राणा प्रताप) की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग या चारबाग तिराहे से दाहिने नत्था तिराहा, मवैय्या, आलमबाग होकर जाएगा।
  • मोहन होटल तिराहे से केकेसी, एपीसेन रोड तिराहे की ओर यातायात नहीं आ सकेगा। इसे बासमंडी, रविन्द्रालय तिराहे से दाहिने यू-टर्न कर नत्था, मवैया होकर भेजा जाएगा।
  • केकेसी तिराहे से चारबाग रविन्द्रालय एवं राणा प्रताप चौराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह लोको चौराहा, कुंवर जगदीश चौराहा, आमलबाग या सदर कैण्ट, अब्दुल हमीद चौराहा, एसएन ओवरब्रिज, लालबत्ती, बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जा सकेगा।
  • सदर एवं कुंवर जगदीश चौराहा (बूचड़ी ग्राउन्ड), लोको चौराहे से केकेसी, चारबाग की ओर जाने वाला यातायात लोको चौराहे से आगे नहीं जा सकेगा। यह यातायात लोको वर्क शाप फतेह अली आलमबाग या सदर कैन्ट होकर जाएगा।
  • राणा प्रताप चौराहे से छितवापुर चौकी, केकेसी, चारबाग की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात बांस मंडी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • हीवेट रोड तिराहे से राणा प्रताप चौराहे की ओर यातायात नहीं आ सकेगा, बल्कि यह यातायात बासमंडी या अशोक लाट चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
  • उदयगंज, सिंचाई भवन से एनेक्सी की ओर एवं हुसैनगंज चौराहे की ओर जाने वाला लालबहादुर शास्त्री तिराहे से एनेक्सी तिराहे की ओर नहीं जाने दिया जायेगा। यह यातायात लालबत्ती चौराहा या उदयगंज तिराहे से सदर ओवर व्रिज होते हुए भेजा जाएगा। केवल कार पास वाले वाहनों को सचिवालय विधानभवन के पीछे सड़क के प्रवेश द्वार से सचिवालय के अन्दर आने की अनुमति होगी।
  • वाहन सदर ओवर ब्रिज (कैन्ट) से हुसैनगंज होते हुए कैसरबाग की ओर नहीं जा सकेंगे। वाहन कैन्ट, अब्दुल हमीद, एसएन पेट्रोल पम्प, कटाई पुल, बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा, संकल्प वाटिका, सुशीला स्मृतिका, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध, सीडीआरआई होते हुए जाएंगे।
  • बंदरियाबाग चौराहे से हजरतगंज की ओर आने वाले यातायात को बंदरियाबाग से आगे नहीं जाने दिया जायेगा। यह यातायात सीधे गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा या लालबत्ती चौराहे से सदर कैंट होकर जा सकेगा। केवल कार पास वाले वाहन बन्दरियाबाग से डीएसओ चौराहा होते हुए सिसेंडी तिराहे की ओर जाकर विधान सभा गेट-7 से अन्दर जा सकेंगे।
  • इसी तरह परेड के रिहर्सल और मुख्य परेड के दौरान अटल चौराहा, सिकंदरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक समेत आसपास के इलाकों में भी यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477873