search

रोडवेज ने यूपी के इस जिले के यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा, बेलवाघाट-शिकारपुर मार्ग पर शुरू हुई नई बस सेवा

deltin33 2026-1-21 17:27:59 views 1249
  



जागरण संवाददाता, महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा को लेकर अच्छी भरी खबर है। बेलवाघाट–घुघली–शिकारपुर मार्ग पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक और बस जनता सेवा शुरू कर दी गई है। इस बस सेवा संचालन के साथ ही इस मार्ग पर अब कुल चार बसें चलने लगी हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।

अब तक सीमित बस सेवाओं के कारण यात्रियों को समय पर वाहन नहीं मिल पाने की परेशानी झेलनी पड़ती थी। महराजगंज बस डिपो में निगम और अनुबंधित को लेकर कुल 75 बसें हैं। जो लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़, दिल्ली के साथ ही गोरखपुर, फरेंदा, ठूठीबारी सहित अन्य ग्रामीणों पर भी दौड़ती है। लेकिन बेलवाघाट–घुघली–शिकारपुर मार्ग बस की संख्या कम होने से यात्रियों को समय पर वाहन नहीं मिल पाने के कारण दिक्कत होती थी।

हालांकि ग्रामीण मार्गों को बस सेवा से जोड़ने के लिए शासन की तरफ से लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं, लेकिन बस सेवा के अभाव में यात्रियों को विवशता में प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। खासकर सुबह और शाम के समय स्कूल-कालेज जाने वाले छात्र, नौकरीपेशा लोग और बाजार आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी।

दरअसल महराजगंज जिले का बेलवाघाट, कुशीनगर जिले का बार्डर है। ऐसे में इस मार्ग पर दोनों जिलों के यात्रियों का आवागमन होता रहता है। नई सेवा शुरू होने से आवागमन सुगम हो गया है और प्रतीक्षा समय भी कम हुआ है। यह बस बेलवाघाट से सिसवा-घुघली- शिकारपुर होते हुए महराजगंज बस स्टेशन पर पहुंचेगी।

बस स्टेशन प्रभारी रमजान अली ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बेलवाघाट–घुघली–शिकारपुर मार्ग बस की संख्या बढ़ाई गई है। बसों की संख्या बढ़ने से न केवल यात्रा आसान हुई है, बल्कि छोटे कस्बों और गांवों का जिला मुख्यालय व आसपास के बाजारों से संपर्क भी मजबूत हुआ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477903