search

हिमाचल: पूर्व विधायक बंबर पर फायरिंग करने वाला शूटर मुठभेड़ में घायल, हुलिया बदलकर कुल्लू में भी रहा; बिलासपुर पुलिस PGI रवाना

cy520520 2026-1-21 15:27:19 views 957
  

पुलिस से मुठभेड़ में घायल शूटर अमन। सौजन्य पुलिस



जागरण संवाददाता, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोली चलाने वाले शूटर अमन को हरियाणा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ हरियाणा में भी कई केस दर्ज हैं, इसलिए हरियाणा सरकार ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। हिमाचल पुलिस लगातार उसे ढूंढ रही थी।

हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद अब बिलासपुर पुलिस भी उसे यहां लाएगी। इसके लिए सदर थाना बिलासपुर की टीम पीजीआई रवाना हो गई है। मुठभेड़ में उसकी टांग में गोली लगी है। इस कारण डाक्टरों ने उसे कम से कम 10 दिन तक कहीं न ले जाने को कहा है। अब बिलासपुर पुलिस शूटर अमन का पीजीआई में बयान लेगी और बाद में उसे यहां लाया जाएगा।  
हुलिया बदलकर कुल्लू में भी रहा था अमन

जानकारी के मुताबिक शूटर अमन बिलासपुर में वारदात करने के बाद अपना हुलिया बदलकर कुछ दिन कुल्लू रहा और उसके बाद हरियाणा की भाऊ गैंग में शामिल हो गया। इस दौरान उसने कई अपराधिक कार्य किए। वहीं पिछले माह उसने टकोली के एक शराब ठेके में गोलीबारी की थी।
तीन साथियों के साथ बंबर पर की थी अंधाधुंध फायरिंग

यहां बता दें कि अमन ने तीन साथियों के साथ मिलकर पिछले साल 14 मार्च 2025 को बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के आवास पर अंधाधुंध 12 गोलियां चलाई थीं। पूर्व विधायक बच गए थे लेकिन उनके पीएसओ संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में अमन के अलावा अन्य सभी आरोपित गिरफ्तार कर लिए थे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिलासपुर में दिल्ली की पुरानी गाड़ियों के पंजीकरण का फर्जीवाड़ा, VIP नंबर आवंटन में भी लाखों का खेल; कर्मी सस्पेंड

यह भी पढ़ें: हिमाचल: भाजपा विधायक हंसराज के विरुद्ध कोर्ट में चालान पेश, पॉक्सो मामले में बढ़ी मुश्किल; चंबा न्यायालय में चलेगा ट्रायल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164494